फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापार मेला 2019: बिहार पवेलियन में जुट रही है सबसे ज्यादा भीड़, ये है खास वजह है

Wed, 20 Nov 2019 12:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 20 Nov 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
World Trade fair 2019 Delhi Bihar Pavillion Up Pavillion Stone craft selfie with bapu
व्यापार मेेले में उमड़ रही लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आपने कभी सिक्की शिल्प या स्टोन क्राफ्ट का नाम सुना है? अगर हां, तो इनसे कलाकृतियां बनते शायद ही देखी होंगी। प्रगति मैदान में चल रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आपको यह मौका मिल सकता है। यहां बिहारी कलाकारों का जीवंत प्रदर्शन लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। मंगलवार से आम जनता के लिए मेला खुलने के पहले ही दिन बिहार पवेलियन में इसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी।

World Trade fair 2019 Delhi Bihar Pavillion Up Pavillion Stone craft selfie with bapu
व्यापार मेेले में उमड़ रही लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बिहार पवेलियन के बीच कैमूर के कलाकार संतोष गुप्ता स्टोन क्राफ्ट बनाते दिखते हैं। एक मशीन की मदद से ये पत्थर पर सुंदर आकृतियां उकेरते हैं। कोई चाहे तो मनपसंद आकृति मौके पर ही बनवा सकता है। ठीक पास ही मधुबनी की कलाकार मुन्नी देवी हैं। ये सिक्की शिल्प में निपुणता पाने के लिए सालों से जुटी हैं। मुन्नी देवी सिक्की शिल्प से महिलाओं के लिए हाथों के कंगन, मटका रखने और सिंदूर आदि के लिए डिब्बियों के साथ सूर्यमुखी टोकरियां बना रही हैं। मेले में कलाकारों का जीवंत प्रदर्शन पहली बार दिख रहा है। यहां बिहार के कुछ और कलाकार पेटिंग और कई तरह की हैंडीक्राफ्ट वस्तुएं बनाते दिख रहे हैं। 

World Trade fair 2019 Delhi Bihar Pavillion Up Pavillion Stone craft selfie with bapu
व्यापार मेेले में उमड़ रही लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश दे रहा फूड प्रोसेसिंग की सीख

मेले में उत्तर प्रदेश का पवेलियन भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। इसमें घुसते ही काफी बड़ा मॉडल रखा है, जो बताता है कि उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग कितनी आसान है और सरकार इसे लेकर किस तरह की मदद कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Trade fair 2019 Delhi Bihar Pavillion Up Pavillion Stone craft selfie with bapu
व्यापार मेेले में उमड़ रही लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया तक पहुंची सेल्फी विद बापू

व्यापार मेले में खादी इंडिया की ओर से एक बड़ा हैंगर लगाया गया है। इसमें प्रवेश करते ही महात्मा गांधी अपनी कुटिया के बाहर बैठे नजर आते हैं। चेहरे पर मुस्कराहट लिए बापू को देख हर कोई उनकी ओर लपकता है। चबूतरे पर बैठकर बापू के साथ सेल्फी का भी खूब क्रेज है। ये सेल्फी सोशल मीडिया पर हैशटैग ट्रेड फेयर के साथ काफी चर्चित भी हो रही हैं।

विज्ञापन
World Trade fair 2019 Delhi Bihar Pavillion Up Pavillion Stone craft selfie with bapu
व्यापार मेेले में उमड़ रही लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं व्यापार मेले में तमाम राज्यों से आए कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां समय-समय पर कलाकार नृत्य संगीत और अन्य प्रतुतियां दे रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed