फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman saree trapped in delhi metro train start moving she went with it got hurt escape death

दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में फंसी साड़ी, चलती ट्रेन के साथ खिंचती चली गई महिला

Tue, 16 Apr 2019 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Apr 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Woman saree trapped in delhi metro train start moving she went with it got hurt escape death
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला कुछ ऐसा वाकया हुआ जिसमें एक महिला की जान पर बन आई। यह मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

विज्ञापन


दरअसल दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में एक महिला की साड़ी फंसने से वह थोड़ी दूर तक ट्रेन के साथ खिंचती चली गई, जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं।

महिला के पति जगदीश प्रसाद ने कहा, 'गीता और मेरी बेटी नवादा से आ रही थी। मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरते समय गीता की साड़ी का पल्लू ट्रेन के दरवाजे में फंस गया। इससे वह कुछ दूर तक ट्रेन के साथ खिंचती चली गई।' 

विज्ञापन

यात्रियों की वजह से बची जान

प्रसाद ने बताया कि गीता को कुछ चोटें आईं, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, 'मुझे मेरी बेटी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। यात्रियों ने ट्रेन रोकने के लिए चालक को अलर्ट करने के लिए इमरजेंसी बटन दबा दिया।'

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के वरिष्ठ अधिकारी ने मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर घटना होने की पुष्टि की। डीएमआरसी ने एक ट्वीट में बताया कि घटना के कारण मोती नगर और राजेंद्र प्लेस स्टेशन के बीच सेवाएं थोड़ी देरे के लिए प्रभावित हुईं।

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed