फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब थमा रहा बसों का पहिया तो ऐसी नजर आई सूरत

Wed, 25 Feb 2015 08:34 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन

जब थमा रहा बसों का पहिया तो ऐसी नजर आई सूरत

when buses wheel stoped this type of sitution was there

फरीदाबाद में रोडवेज की सिटी बस सेवा के कर्मचारी के साथ मारपीट और आरोपियों के न पकड़े जाने पर बुधवार को बसों का चक्का जाम हो गया। इसका खामियाजा यात्रियों को झेलना पड़ा। सुबह आठ बजे से ही कर्मचारी बल्लभगढ़ बस डिपो पर एकत्रित होकर बैठ गए और बसें चलाने से मना कर दिया।

जब थमा रहा बसों का पहिया तो ऐसी नजर आई सूरत

when buses wheel stoped this type of sitution was there

उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे बसों का संचालन सुचारु किया गया। रोज की तरह डिपो पर सुबह से ही दिल्ली और गुड़गांव जाने वाले यात्रियों का तांता लगना शुरू हो गया था। काफी देर तक बसों को न चलता देख कुछ यात्रियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से बसों को चलाने के लिए कहा।

जब थमा रहा बसों का पहिया तो ऐसी नजर आई सूरत

when buses wheel stoped this type of sitution was there

इसके बावजूद गुस्साए यात्रियों ने बसें चलाने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान दिल्ली को कनेक्ट करने वाली लंबे रूट बसों को भी बंद रखा गया। इसने यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया। हालांकि कुछ बसें सुबह 7:30 बजे डिपो से बाहर चली गई थीं, लेकिन 40 से अधिक सिटी बसें डिपो के अंदर ही खड़ी थीं। इस कारण यात्रियों को इस हड़ताल के दौरान राहत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब थमा रहा बसों का पहिया तो ऐसी नजर आई सूरत

when buses wheel stoped this type of sitution was there

मजबूरन यात्रियों को निजी बसों और ऑटो का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान एनआईटी दशहरा ग्राउंड से भी बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। यहां से दिनभर में करीब 28 बसें गुड़गांव के लिए चलाई जाती है। इनमें से सिर्फ पांच बसें निकल पाई थीं।

विज्ञापन

जब थमा रहा बसों का पहिया तो ऐसी नजर आई सूरत

when buses wheel stoped this type of sitution was there

दोनों बस अड्डों पर 63 बसों के पहिए साढ़े चार घंटे तक थमे रहे। सिटी बस सेवा के जीएम जेएस अहलावत ने बताया कि कर्मचारियों में अपने एक साथी के साथ मारपीट को लेकर रोष था। इस पर जल्द ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया है। बस सेवा फिर प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग भी अपनी तरफ से कार्रवाई करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed