फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: वीकेंड पर भिगोएंगी बारिश की बूंदें, गर्मी से मिलेगी राहत, सोमवार को धूप ने खूब छुड़ाए पसीने

Mon, 05 Sep 2022 08:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
weather forecast Light rain likely in Delhi from September 09 to 11
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में तेज धूप और उमस काफी परेशान कर रही है। अब इस सप्ताह के अंत में मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 9 से 11 सितंबर के लिए हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इस कारण से गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। दिल्ली में एक जून से अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। 17 सितंबर के बाद मानसून की विदाई होने लग जाती है। ऐसे में यह तीन दिन की बारिश ठंडक की फुहारों का काम करेगी। 


 

weather forecast Light rain likely in Delhi from September 09 to 11
गर्मी से परेशान दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को तेज धूप ने खूब पसीने छुड़ाए। इस कारण से अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्पोट्स कॉम्पलेक्स में 39.6 और पीतमपुरा और रिज में पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

weather forecast Light rain likely in Delhi from September 09 to 11
दिल्ली में बारिश की संभावना - फोटो : amar ujala

अमूमन इस दौरान अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। लेकिन इस दौरान तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब 9 से 11 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast Light rain likely in Delhi from September 09 to 11
गर्मी में आईस्क्रीम का लुत्फ लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे। 
अधिकतम तापमान: 37.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.2 डिग्री सेल्सियस
06 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 37 मिनट
07 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 02 मिनट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed