{"_id":"223b38f6bcc9c2bd9f6d085b7b9c58f9","slug":"varun-gandhi-statement-on-khap-punchayat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्याय व्यवस्था में कमियों के चलते जिंदा हैं खाप पंचायत: वरुण गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय व्यवस्था में कमियों के चलते जिंदा हैं खाप पंचायत: वरुण गांधी
Sat, 07 Nov 2015 03:13 PM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
न्याय व्यवस्था में कमियों के चलते जिंदा हैं खाप पंचायत: वरुण गांधी
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज भी हमारे देश में किसानों, अल्पसंख्यकों, दलितों जैसे कमजोर वर्ग के लोगों के लिए न्याय सिर्फ सपना बनकर रह गया है। न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए युवाओं को कदम उठाने चाहिए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पीआईएल, आरटीआई जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कहना है पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी का।
न्याय व्यवस्था में कमियों के चलते जिंदा हैं खाप पंचायत: वरुण गांधी
2 of 5
वरुण, सेक्टर-62 आईएमएस संस्थान में आयोजित नेशनल लॉ सेमिनार में हिस्सा लेने पहुंचे थे। ह्यूमन राइट्स ट्रेंड एंड इश्यू विषय पर आयोजित सेमिनार में उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि आज के समय मे भी खाप जैसी पंचायतों का अस्तित्व कैसे है। इसका कारण हमारी न्याय व्यवस्था की कमियां हैं। मेरे पास 50 प्रतिशत से अधिक फोन इस बात के लिए आते हैं कि पुलिस से बात कर लो, हमें कुछ परेशानी है।
न्याय व्यवस्था में कमियों के चलते जिंदा हैं खाप पंचायत: वरुण गांधी
3 of 5
इसका कारण यह नहीं है कि पुलिस करप्ट है। बल्कि इसका कारण यह है कि हमारे देश के लोग यह हमारी पुलिस है यह नहीं मानते हैं। देश में नैतिक शिक्षा और न्याय में सुधार की आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि देश में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां पीड़ितों को उचित न्याय नहीं मिल सका है। भोपाल गैस पीड़ितों को आज उचित मुआवजा पूरी तौर से नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय व्यवस्था में कमियों के चलते जिंदा हैं खाप पंचायत: वरुण गांधी
4 of 5
यह किसी एक सरकार की गलती नहीं है। यह व्यवस्था की खामी है। कहा कि मीडिया उन चीजों को अधिक प्रमोट करता है, जहां ग्लैमर हो, जो खबर बिक सके। वरुण ने कहा कि देश ने 21वीं सदी में भले ही प्रवेश कर लिया हो, लेकिन आज भी हमारे देश में अनावश्यक बातों पर बहस होती है।
विज्ञापन
न्याय व्यवस्था में कमियों के चलते जिंदा हैं खाप पंचायत: वरुण गांधी
5 of 5
हमारे देश में कानून व्यवस्था आदि से जुड़े कई मुद्दे हैं, हमें विकास के लिए आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन हम आज भी धर्म के नाम पर बहस करते रहते हैं। देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधारने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश में शिक्षक किस तरह बनते हैं यह सबको पता है। शिक्षा का स्तर इस कदर गिर गया है कि पीएचडी पास लोगों को चपरासी की नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।