फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार खरीदते ही चोरों से बचने के लिए जरूर कर लें ये उपाय, जरा सी चूक पड़ेगी महंगी

Wed, 29 Nov 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 29 Nov 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
take these measures while purchasing car to safe your car from thieves
car theft - फोटो : अमर उजाला

कार खरीदने से पहले आप तमाम तरह की तैयारी करते हैं। मसलन, पैसों का कहां से इंतजाम होगा? किस बैंक से लोन लेंगे और कार कहां खड़ी की जाएगी? कार खरीदकर घूमने जाने वाले स्थानों की सूची भी पहले ही बन जाती है।

take these measures while purchasing car to safe your car from thieves
डेमो पिक

इससे पहले आपको चोरों की नजर से कार को बचाना जरूरी है। सही उपाय किए जाएं तो कार को सुरक्षित रखने में सफलता मिल सकती है। दरअसल, सोमवार को नोएडा के अजनारा सोसायटी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिवम शुक्ला ने आई-10 स्पोर्ट्ज कार खरीदी थी।

take these measures while purchasing car to safe your car from thieves
डेमो पिक

खरीदकर लाने के तीन घंटे में ही उनकी कार चोरों ने उठा ली। हालांकि, कार शोरूम से बाहर तभी निकलती है, जब उसका बिल व इंश्योरेंस हो जाता है। कार के शोर रूम से निकलने के वक्त गेटपास भी बनता है। ऐसी स्थिति में कार चोरी हो जाती है तो इंश्योरेंस मिलने में कोई दिक्कत नहीं होती। चूंकि अब ऑनलाइन पैसे जमा करने की भी व्यवस्था है, इससे नंबर भी शीघ्र मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
take these measures while purchasing car to safe your car from thieves
car theft

ऑटो एक्सपर्ट संदीप नागर का कहना है कि कार की चाबी में चिप लगी होने से साधारण तरीके से कार को नहीं खोला जा सकता, चोर इतने तेज हैं कि चिप का भी उन्होंने विकल्प निकाल लिया है।

विज्ञापन
take these measures while purchasing car to safe your car from thieves
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic

ऐसे में एक्सपर्ट कार की सुरक्षा के लिए ये सुझाव देते हैं-
- शोरूम से कार सड़क पर लाएं तोउसमें गेयर लॉक लगा लें। इससे चोरों के लिए कार जल्दी चोरी करना आसान नहीं होगा। गेयर लॉक को काटने में वक्त लगता है।
- सेंट्रल लॉक भी मामूली चोरी से बचाव करता है। कोई चोर छेड़छाड़ करेगा तो कार में आवाज आने लगेगी। शोर होते ही चोर डरकर भाग जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed