पुलवामा हमले के बाद केजरीवाल ने दी वायुसेना को बधाई, विश्वास का तंज- जितना मांगोगे उतना टमाटर मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले की जवाबी कार्रवाई के रूप में भारतीय वायुसेना ने आज सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित कई आतंकी कैंप ध्वस्त कर दिए हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद से तमाम राजनेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। लोग दिल खोलकर वायुसेना को बधाई दे रहे हैं। एक ओर जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना की वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए उसे बधाई दी है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री भी इसमें पीछे नहीं हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लिखा है, 'मैं भारतीय वायुसेना के बहादुर पायलटों को सलाम करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर हमला कर हमें गौरवांवित किया है।'
I salute the bravery of Indian Air Force pilots who have made us proud by striking terror targets in Pakistan
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2019
सिर्फ केजरीवाल ही नहीं कुमार विश्वास ने भी इस कार्रवाई की तारीफ अपने ही अंदाज में की है। उन्होंने लिखा, गुड मॉर्निंग इमरान खान अब या तो आप भी दिमाग ठिकाने लगा लें या फिर अपना ठिकाना बदल लें! क्योंकि भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना का कोई ठिकाना नहीं। हम पर विश्वास न हो तो घर के बुजुर्गों से पता कर लेना।
GM @ImranKhanPTI Ab Ya to aap bhi Dimaag thikaney laga len, ya phir apna Thikana badal len ! Kyunki @IAF_MCC aur @adgpi ka koi Thikana nahin 👎 Hum par Vishwas na ho to ghar ke Bujurgon se pata kar lena 😡👎
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 26, 2019
#indianairforce
“निसिचर हीन करउँ महि भुज उठाइ प्रण कीन्ह !”
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 26, 2019
भारतमाता की जययुत सुप्रभात 👍🇮🇳 @IAF_MCC @adgpi 🙏👏👏❤️ https://t.co/FuEZRgjAEf
जैसा हजार टन का सबूत इमरान को दिया वैसा ही सौ-दो सौ ग्राम का सबूत ऐसे लोगों को भी जरूर पहुंचाए
अपने एक और ट्वीट में कुमार विश्वास ने कहा, कई दिनों से बालाकोट वाले भारतीय टमाटरों के लिए रो-पीट रहे थे, भारतीय वायुसेना ने रात हज़ार टन की पहली खेप जैश के कंट्रोल रूम को दे दी है! अमन का सफेद रंग तो आपको समझ नहीं आता सो उम्मीद है कि ये लाल रंग पसंद आया होगा! जितना मांगोगे उतना टमाटर भेजेगें। वादा...
कई दिनों से #Balakot वाले भारतीय टमाटरों के लिए रो-पीट रहे थे, #IndianAirForce ने रात हज़ार टन की पहली खेप जैश के कंट्रोल रूम को दे दी है !अमन का सफ़ेद रंग तो आपको समझ नहीं आता😡सो @ImranKhanPTI उम्मीद है कि ये लाल रंग पसंद आया होगा ! जितना माँगोगे उतना टमाटर भेजेगें😡 वादा 👍🇮🇳
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 26, 2019
इसके साथ ही इस बार सर्जिकल स्ट्राइक 2 का कोई भी सबूत मांगे तो भारतीय वायुसेना से अनुरोध है कि आप जांबाजों ने जैसा हजार टन का सबूत इमरान खान को दिया है वैसा ही सौ-दो सौ ग्राम का सबूत ऐसे लोगों को भी जरूर पहुंचाए!
इसबार #surgicalstrike2 का कोई भी सबूत माँगे तो @IAF_MCC से अनुरोध है कि आप जाँबाज़ों ने जैसा हज़ार टन का सबूत @ImranKhanPTI को दिया है वैसा ही सौ-दो सौ ग्राम का सबूत ऐसे लोगों को भी ज़रूर पहुँचाए ! 🇮🇳👎
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 26, 2019
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, '70 सालों में पहली बार भारतीय वायु सेना के कई जहाज पाकिस्तान में घुसे। चार युद्ध हुए कई आतंकी हमले हुए कारगिल युद्ध भी हुआ लेकिन भारत ने कभी सीमा नहीं लांघी। अब संदेश साफ है- अब बहुत हुआ।'
कपिल मिश्रा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 300 आतंकी पाकिस्तान के अंदर मारे गए। जोश कैसा है? हाई सर। जैश कैसा है? भाड़ में गया।