मेट्रो स्टेश्ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्महत्या और हादसे
दिल्ली मेट्रो के ट्रैक पर आत्महत्या या हादसों पर अब लगाम लगने जा रही है। क्योंकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन की तर्ज पर नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली से द्वारका सेक्टर 21 के बीच चलने वाली ब्लू लाइन और समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन के भीड़भाड़ और व्यस्त मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (शीशे की दीवार) लगाने जा रही है।
मेट्रो स्टेश्ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्महत्या और हादसे
चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन में ट्रायल शुरू हो गया है। इस प्लेटफार्म स्क्रीन डोर को साउथ कोरिया की कंपनी लगा रही है। राजधानी समेत एनसीआर के दिल्ली मेट्रो के विस्तार के साथ मेट्रो ट्रैक पर हादसों में भी बढ़ोतरी होने लगी थी। मेट्रो ट्रैक पर हादसों या आत्महत्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो को एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन की तर्ज पर प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच शीशे की दीवार लगाने की जरूरत महसूस होने लगी थी।
मेट्रो स्टेश्ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्महत्या और हादसे
हालांकि दिल्ली मेट्रो के राजधानी समेत एनसीआर के करीब 160 स्टेशन हैं, जोकि फेस एक व दो के तहत हैं। हालांकि मेट्रो ने शुरुआत में भीड़भाड़ और बिजी स्टेशनों में इस प्लेटफार्म स्क्रीन डोर को लगाने का निर्णय किया। समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन पर स्थित चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन में ट्रायल शुरू हो चुका है। यह प्लेटफार्म स्क्रीन डोर एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन से थोड़ी अलग होगी। एयरपोर्ट मेट्रो लाइन में दो स्क्रीन डोर हैं। जबकि येलो लाइन में एक ही स्क्रीन डोर होगी।
मेट्रो स्टेश्ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्महत्या और हादसे
दिल्ली मेट्रो के फेज थ्री के तहत बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी और मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच निर्माणाधीन लाइन के मेट्रो स्टेशन में भी ऐसी ही प्लेटफार्म स्क्रीन डोर लगेंगी। हालांकि यहां सभी स्टेशन में लगनी प्रस्तावित हैं।
- 1.7 मीटर लंबा दरवाजा प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच होगा।
- शुरुआत में येलो लाइन के केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक,नई दिल्ली व कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन में लगेंगे।
- प्लेटफार्म ट्रैक पर ट्रेन के आने के बाद ऑटोमैटिक ढंग से प्लेटफार्म स्क्रीन डोर खुलेंगे।
मेट्रो स्टेश्ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्महत्या और हादसे
खास बात यह है कि प्लेटफार्म पर ट्रेन रूकने के बाद प्लेटफार्म स्क्रीन डोर खुलेगा और यात्रियों के उतरने-चढ़ने के बाद ट्रेन निकलने के साथ ही प्लेटफार्म स्क्रीन डोर अपने आप बंद हो जाएगा। प्लेटफार्म स्क्रीन बंद होने के बाद ही ट्रेन प्लेटफार्म से निकलेगी। इससे भीड़भाड़ वाले स्टेशन पर जब यात्री आधे अंदर और आधे बाहर रह जाते हैं और दरवाजे बंद होने लगते हैं, ऐसी घटना नहीं होगी।