दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला की की हत्या में शामिल शार्प शूटर अंकित व शरण देने वाले सचिन भिवानी उर्फ सचिन चौधरी को गिरफ्तार किया है। अंकित ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग की। सोनीपत का रहने वाला अंकित उर्फ छोटा(19) सबसे युवा शूटर है।
उसने सिद्धू मूसेवाला के करीब जाकर दोनों हाथों से गोलियां चलाई थीं। वह पहले गिरफ्तार किए गए शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी का करीबी रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अंकित अपने साथियों के साथ हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, यूपी व झारखंड में पनाह लेता रहा। गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय शूटरों के संपर्क में था।
2 of 10
Sidhu Moose Wala
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि 29 मई को 2022 को बदमाशों ने पंजाब गायब सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर सनसनी फैला दी थी। पंजाब में हुई इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस लगातार बदमाशों की पहचान में जुटी रही।
3 of 10
Sidhu Moose Wala
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की जांच के बाद ही पता चला कि इस हत्याकांड को लॉरेंस-बिश्नोई, गोल्डी बराड़ ने वारदात को अंजाम दिलवाया है। छानबीन के बाद हत्याकांड में शामिल दो मॉड्यूल के छह शूटरों की दिल्ली पुलिस ने पहचान की थी।
4 of 10
Sidhu Moose Wala
- फोटो : अमर उजाला
इस कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 जून को एक मॉडल लीड कर रहे प्रियव्रत उर्फ फौजी, उसके साथी कशिश व केशव को मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इनका साथी अंकित लगातार फरार चल रहा था। जांच के दौरान पता चला कि अंकित लगातार गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड व दिल्ली में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है।
5 of 10
Sidhu Moose Wala
- फोटो : अमर उजाला
इस कड़ी में जांच करते हुए पुलिस टीम को रविवार को सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्य आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। खबर मिलने के बाद एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील राजैन, इंस्पेक्टर रविंद्र जोशी व विनय पाल की टीम ने आईएसबीटी पर घेराबंदी कर सोनीपत निवासी अंकित उर्फ छोटा(19) और भिवानी, हरियाण निवासी सचिन चौधरी उर्फ सचिन भिवानी(25) को गिरफ्तार कर लिया।