फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा की नई चैट से सनसनीखेज खुलासा: मैं आज काम नहीं कर पाऊंगी, पिटाई की वजह से बेड से उठने की भी हिम्मत नहीं

Sat, 19 Nov 2022 07:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Nov 2022 07:56 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Sensational revealing of Shraddha new chat I will not be able to work today Because
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। श्रद्धा वाकर की व्हाट्सएप चैट से उसके साथ हुई हैवानियत का खुलासा हुआ है। श्रद्धा और उसके पूर्व टीम लीडर के बीच चैट में श्रद्धा ने कहा था कि आफताब ने मुझे इस कदर मारा है कि मैं उठ नहीं सकती। इसलिए काम नहीं कर सकती। श्रद्धा और करण भक्की के साथ हुई ये चैट 24 नवंबर, 2020 की है। इसमें वह तबीयत ठीक नहीं होने की बात कह रही है। इस दौरान आफताब ने उसकी पिटाई की थी। श्रद्धा चैट में कहती है कि उसके घर जाने से सब ठीक हो गया है और वह अब बाहर जा रहा है। उसने चैट में आगे लिखा था कि मैं आज काम नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि कल हुई मारपीट की वजह से उसका शायद बीपी कम हो गया है। 

Shraddha Murder Case Sensational revealing of Shraddha new chat I will not be able to work today Because
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स - फोटो : अमर उजाला
उसके शरीर में दर्द हो रहा है। बेड से उठने की शरीर में एनर्जी नहीं बची है। उसने टीम लीडर को आगे लिखा था कि उसकी वजह से जो परेशानी हो रही है और जो काम का नुकसान हो रहा है उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।
Shraddha Murder Case Sensational revealing of Shraddha new chat I will not be able to work today Because
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स - फोटो : वीडियो ग्रैब
साथ ही श्रद्धा व उसे दोस्त की चैट भी सामने आई है। ये चैट दिसंबर, 2020 की है यानि उस समय की है जब आरोपी ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Sensational revealing of Shraddha new chat I will not be able to work today Because
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा दोस्त लक्ष्मण के साथ हो रही चैटिंग में अपनी चोट के बारे में बता रही है। उसके चेहरे पर चोट के काफी निशान थे। श्रद्धा ने अपने चेहरे का फोटो दोस्तों को भेजा था। 
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Sensational revealing of Shraddha new chat I will not be able to work today Because
श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला
इस चैट में महिला मंडल में शिकायत की बात की जा रही है। इस समय श्रद्धा तीन दिन अस्पताल में भर्ती रही थी। ये आरोप उसके दोस्तों ने लगाए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed