फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder : आफताब का खुलासा- कई हथियारों से किए श्रद्धा के टुकड़े, पांच चाकू मिले, पॉलीग्राफ टेस्ट आज भी

Fri, 25 Nov 2022 06:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 06:32 AM IST
सार

गुरुवार को भी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो सका। आरोपी की तबीयत खराब थी, इस कारण टेस्ट को रोक दिया गया। अब आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट शुक्रवार को होने की संभावना है अगर उसकी तबीयत ठीक रही।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Five knives seized from aftab Chhatarpur flat sent for forensics
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए एक नहीं बल्कि कई हथियारों का इस्तेमाल किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा दिया है।

Shraddha Murder Case Five knives seized from aftab Chhatarpur flat sent for forensics
aftab poonawala - फोटो : अमर उजाला

वहीं गुरुवार को भी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो सका। आरोपी की तबीयत खराब थी, इस कारण टेस्ट को रोक दिया गया। अब आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट शुक्रवार को होने की संभावना है अगर उसकी तबीयत ठीक रही।

Shraddha Murder Case Five knives seized from aftab Chhatarpur flat sent for forensics
मैदान गढ़ी का झील - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा का सिर मिलने की संभावना लगभग खत्म
पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रद्धा का सिर मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई हैं। जबड़े का जो हिस्सा मिला है उसमें सिर्फ दांत मिले हैं। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि श्रद्धा के सिर को जंगली जानवर खा गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Five knives seized from aftab Chhatarpur flat sent for forensics

साकेत कोर्ट में श्रद्धा व आफताब के एक-एक दोस्त के बयान दर्ज
श्रद्धा व आफताब के दोस्तों ने गुरुवार को साकेत कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उन्होंने अदालत में कहा कि आफताब श्रद्धा को पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। श्रद्धा ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया था। श्रद्धा हमेशा दुखी रहती थी।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Five knives seized from aftab Chhatarpur flat sent for forensics

महरौली के जंगल में मिले श्रद्धा के बाल
दिल्ली पुलिस को छतरपुर के जंगल से श्रद्धा के बाल मिले गए हैं। छत्तरपुर के जंगल से जो जबड़ा मिला है उसमें सिर्फ दांत हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जबड़े से ही बाल मिले हैं। छतरपुर के जंगल से जो शव के टुकड़े मिले हैं उनमें से दो टुकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि वह महिला के ही हैं। जबड़े व कूल्हे की हड्डी से पता लग रहा है कि वह महिला के टुकड़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed