राजधानी में बुधवार सुबह से शुरु हुई रिमझिम बारिश का दौर रात तक चलता रहा। टिप-टिप बारिश से दिल्ली के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बादलों ने पूरे दिन सूर्य को अपने में साए में छिपाए रखा।
2 of 7
Waterlogging after rain in Gurugram
- फोटो : PTI
इस बीच नम हवाएं भी चलती रहीं। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का अंदेशा जताया है।
3 of 7
Traffic jam after rain in Delhi
- फोटो : PTI
गुरुग्राम में बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह लोग कदम-कदम पर जलभराव व जाम से जूझते नजर आए। प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात रेंगता रहा। नए व पुराने गुरुग्राम के कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। शाम को कार्यालयों से छूटे लोगों को जाम में फंसकर परेशान होते रहे।
4 of 7
Delhi NCR Rain
- फोटो : अमर उजाला
नरसिंहपुर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लग गए। सुभाष चौक से वाटिका चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, इफ्को चौक समेत अन्य सड़कों पर लंबी कतार में वाहन देर शाम तक रेंगते रहे। ऐसे में वाहन चालकों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
5 of 7
Delhi NCR Rain
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुई बारिश से कई सेक्टर व कॉलोनियों की सड़कों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा। छुट्टी का दिन होने के चलते ट्रैफिक कम रहा। उधर, मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम और वजीराबाद में 10-10 मिमी, कादीपुर में 8 मिमी, हरसौल में 8 मिमी, फर्रुखनगर और बादशाहपुर में 2 मिमी, सोहना में 4 मिमी, मानेसर में 5 मिमी, पटौदी में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।