फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पर रेलवे देगी तोहफा, चलाएगी ये स्पेशन ट्रेनें

Sun, 18 Feb 2018 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Feb 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
railway to start special trains for holi occasion
Railway

होली की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारियां शुरू कर दीं हैं। त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली, जम्मूतवी-उदयपुर-जम्मूतवी, चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़, आनंद विहार-बरौनी-आनंद विहार, लखनऊ-कोलकाता-लखनऊ, गोरखपुर-मुंबई-गोरखपुर समेत कई रूटों पर होली स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी। 

railway to start special trains for holi occasion
भारतीय रेलवे

ट्रेन संख्या 04972/04971 जम्मूतवी-उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल 22-29 मार्च तक चलेगी। बृहस्पतिवार को जम्मूतवी से सुबह 9.30 बजे, उदयपुर से शुक्रवार यह ट्रेन चलेगी। जोकि जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, जाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, अलवर के रास्ते चलेगी। 

railway to start special trains for holi occasion
railway

04406/04405 पुरानी दिल्ली-दरभंगा-पुरानी दिल्ली के बीच 22 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी। हर सोमवार व बृहस्पतिवार को यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से, प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को दरभंगा से चलेगी। रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजरीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
railway to start special trains for holi occasion
Railway

ट्रेन संख्या 04418/04417 निजामुद्दीन-पुणे-निजामुद्दीन के बीच चलेगी। एसी सुपर फास्ट स्पेशल 20 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी। मंगलवार को यह  निजामुद्दीन से चलेगी व बृहस्पतिवार को पुणे से रवाना होगी। 

विज्ञापन
railway to start special trains for holi occasion
डेमो इमेज

04924/04923 ट्रेन चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ के बीच 22 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed