दिल्ली-लखनऊ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत खबर है।अब दो दिन के बजाए सप्ताह में चार दिन चलेगी आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर ट्रेन । स्पेशल ट्रेन की सेवा में भी विस्तार, दिया गया है जबकि आलम नगर स्टेशन भी लखनऊ मेल का नया स्टॉपेज होगा । ये दिल्ली लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए खुशखबरी है।
दरअसल, अब आनंद विहार से लखनऊ के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन सप्ताह में दो कि जगह चार दिन चलेगी। साथ ही आनंद विहार टर्मिनल से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन की सेवा में भी विस्तार दिया गया है। अब यह ट्रेन अगस्त तक चलेगी।
एक अन्य फैसले में लखनऊ मेल को आलम नगर स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिया गया है। डबल डेकर ट्रेन पहले सप्ताह में शुक्रवार व रविवार को चलती थी। तीन जुलाई से यह बृहस्पतिवार व मंगलवार को भी चलेगी। आनंद विहार से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी अब 1 अगस्त तक चलेगी।
यह ट्रेन 3 जुलाई से आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को रवाना होगी। वापसी में लखनऊ रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को आनंद विहार के लिए चलेगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए लखनऊ मेल को 2 जुलाई से आलम नगर रेलवे स्टेशन पर भी रोकने का निर्णय लिया है। प्रयोग के तौर पर अगले छह महीने तक इसे दोनों दिशाओं रोका जाएगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने पर ये ट्रेन अगले दिन सुबह 6.25 बजे आलमनगर स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेगी।