फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधाष्टमी 2018ः तस्वीरों में देखें कैसे मनाया गया राधा रानी का जन्मोत्सव

Mon, 17 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 17 Sep 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
radha ashtami  2018 celebrated in iskon temple see photos
radhashtami - फोटो : अमर उजाला

आज 17 सितम्बर को श्रीमती राधारानी का आविर्भाव दिवस श्री राधाष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया | समारोह में श्रीमती राधारानी का गुणगान करने के लिए कीर्तन तथा उनका दूध, दही, शहद, घी तथा ताजे फलों के रस से अभिषेक किया गया | 

radha ashtami  2018 celebrated in iskon temple see photos
radhashtami

श्रीमती राधारानी की लीलाओं का गुणगान करते हुएइस्कॉन के संस्थापकचार्य श्रील प्रभुपाद के निजी शिष्य परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज ने बताया कि राधारानी श्रीकृष्ण से अभिन्न हैं एवं जो कोई भी भगवान कृष्ण का प्रेम प्राप्त करना चाहता हो उसे श्रीमती राधारानी के चरणों में प्रार्थना करनी चाहिए | 

radha ashtami  2018 celebrated in iskon temple see photos
radhashtami

बिना राधारानी की कृपा के भगवान अपनी प्रेमाभक्ति प्रदान नहीं करते | अभिषेक के पश्चात् भगवान की महाआरती उतारी गयी तथा 56 भोग अर्पित किये गए | इस अवसर पर भगवान की लीलाओं को प्रदर्शित करते हुए एक नाटक की प्रस्तुति दी गयी जिसमें वृन्दावन से आई हुई मंडली ने राधारानी एवं भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया |

विज्ञापन
विज्ञापन
radha ashtami  2018 celebrated in iskon temple see photos
radhashtami
 इसमें बताया गया कि राधारानी और भगवान कृष्ण के बीच प्रेम सम्बन्ध को समझने के लिए हमें दास के रूप में उनकी सेवा करनी चाहिए |
विज्ञापन
radha ashtami  2018 celebrated in iskon temple see photos
radhashtami
 समारोह के अंत में सभी के लिए भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया | कुल मिलाकर उत्सव अत्यंत उल्लासपूर्ण एवं उत्साहवर्धक रहा | समारोह में लगभग 800 लोगों नें भाग लिया |
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed