तब्लीगी जमात के लोगों का स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति गलत व्यवहार सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ठोस कदम उठाने जा रही है। जल्द ही उन तमाम अस्पतालों और क्वारंटीन केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे जहां जमातियों को रखा गया है।
क्वारंटीन किए तब्लीगी जमाती खाने में मांग रहे कबाब, नहीं खा रहे दाल-रोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक जमाती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं, रेलवे के क्वारंटीन केंद्र से स्वास्थ्य कर्मचारियों पर थूकने की शिकायतें मिली हैं।
कुछ और अस्पतालों से शिकायत मिल रही हैं कि ये लोग अस्पताल प्रबंधन का सहयोग नहीं कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधकों की ओर से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग गई है। इसी आधार पर दिल्ली के गृह विभाग को पत्र लिखा गया है। गृह विभाग जल्द ही सभी क्वारंटीन केंद्र और अस्पतालों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती करेगा।
खाने में चाहिए नॉनवेज, गरमा-गरम रोटी
दिल्ली में मरकज से आए जमातियों को सात जगहों पर क्वारंटीन किया हुआ है। इनमें छह केंद्र दिल्ली सरकार के हैं। इन्हीं में से एक क्वारंटीन केंद्र पर जमाती दाल-रोटी और चावल नहीं खा रहे हैं। उन्होंने मांसाहारी खाने की मांग की है। काफी मशक्कत के बाद जब उन्हें समझाया तो गरम रोटी की मांग करने लगे। केंद्र पर मौजूद एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने बताया कि खाना बाहर से ही मंगाया जा रहा है। क्वारंटीन केंद्र तक पहुंचने में थोड़ा बहुत वक्त लगता है। ऐसे में गरमा गरम रोटियां कैसे उपलब्ध कराई जाएं? ऐसे ही मामले राजीव गांधी अस्पताल में भी हो रहे हैं। यहां 150 से ज्यादा लोग भर्ती हैं, जिनमें 57 कोरोना संक्रमित हैं।
कोरोना प्रबंधन के तहत सभी को एक जैसा खाना दिया जा रहा है। इसमें दाल, चावल, सब्जी, रोटी और दही शामिल है। इनका मेन्यू पहले से ही तय है। इसके अलावा और कुछ खाने को नहीं दिया जा सकता, लेकिन यहां भी जमात से आए लोग कबाब और नॉनवेज की मांग कर रहे हैं। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने साफ इनकार कर दिया, लेकिन खाना गरम उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल ने अपने यहां एक रसोई बनाने की मांग दिल्ली सरकार से की है।