{"_id":"5b2d1a484f1c1bc2378b5489","slug":"public-protest-against-dumping-ground-in-noida-sector-123","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाड़े बजाकर किया डंपिंग ग्राउंड का विरोध, कहा- कूड़ा घर नहीं बनने को लिखकर दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाड़े बजाकर किया डंपिंग ग्राउंड का विरोध, कहा- कूड़ा घर नहीं बनने को लिखकर दे सरकार
Sat, 23 Jun 2018 10:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Dumping ground
- फोटो : lal singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेक्टर-123 में डंपिंग ग्राउंड को लेकर शहर में कलह जारी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक शासन से लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। शुक्रवार को प्रदर्शनकारी ढोल नगाड़ों के साथ पंचायत स्थल पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। इससे करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।
2 of 4
Dumping ground
- फोटो : lal singh
शुक्रवार सुबह से ही राजनीतिक दल, भारतीय किसान संगठन के अलावा सोसायटी के लोगों की भीड़ पंचायत स्थल पर जमा हो गई। ढोल बजाकर प्रशासन व प्राधिकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कूड़ा हटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुखवीर पहलवान ने कहा कि हमें कैसे विश्वास होगा कि यहां कचरा घर नहीं बनेगा। यह राजनीतिक स्टंट भी हो सकता है।
3 of 4
Dumping ground
- फोटो : lal singh
लिहाजा, जब तक लिखित जवाब नहीं मिल जाता, प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि तानाशाही रवैये को लेकर ढोल नगाड़े से प्राधिकरण के बंद पड़े कानों को खोलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Dumping ground
- फोटो : lal singh
ग्रामीण महिलाओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। महिलाओं ने डंपिंग ग्राउंड का चक्कर लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए यहां कचरा घर नहीं बनने दिया जाएगा। इस दौरान परविंदर यादव, धर्मेंद्र पहलवान, ओमवीर, श्यामू प्रधान, रवि, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।