फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढोल नगाड़े बजाकर किया डंपिंग ग्राउंड का विरोध, कहा- कूड़ा घर नहीं बनने को लिखकर दे सरकार

Sat, 23 Jun 2018 10:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 23 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
public protest against Dumping ground in noida sector 123
Dumping ground - फोटो : lal singh

सेक्टर-123 में डंपिंग ग्राउंड को लेकर शहर में कलह जारी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक शासन से लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। शुक्रवार को प्रदर्शनकारी ढोल नगाड़ों के साथ पंचायत स्थल पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। इससे करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।

public protest against Dumping ground in noida sector 123
Dumping ground - फोटो : lal singh

शुक्रवार सुबह से ही राजनीतिक दल, भारतीय किसान संगठन के अलावा सोसायटी के लोगों की भीड़ पंचायत स्थल पर जमा हो गई। ढोल बजाकर प्रशासन व प्राधिकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कूड़ा हटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुखवीर पहलवान ने कहा कि हमें कैसे विश्वास होगा कि यहां कचरा घर नहीं बनेगा। यह राजनीतिक स्टंट भी हो सकता है।

public protest against Dumping ground in noida sector 123
Dumping ground - फोटो : lal singh
लिहाजा, जब तक लिखित जवाब नहीं मिल जाता, प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि तानाशाही रवैये को लेकर ढोल नगाड़े से प्राधिकरण के बंद पड़े कानों को खोलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
public protest against Dumping ground in noida sector 123
Dumping ground - फोटो : lal singh
ग्रामीण महिलाओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। महिलाओं ने डंपिंग ग्राउंड का चक्कर लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए यहां कचरा घर नहीं बनने दिया जाएगा। इस दौरान परविंदर यादव, धर्मेंद्र पहलवान, ओमवीर, श्यामू प्रधान, रवि, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed