सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारी करते वक्त हर अभ्यर्थी के दिल में यही सवाल होते हैं कि आखिर उनसे इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे। इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों को जानने की जिज्ञास न सिर्फ ऐसे अभ्यर्थियों में होती है बल्कि आम लोगों में भी उत्सुकता होती है कि आखिर किन प्रश्नों का जवाब देकर कुछ लोग भारत सिविल सेवा के उच्च पदों पर नौकरी पाते हैं। वो कौन से सवाल हैं जिनके जवाब देकर लोग आईएएस, पीसीएस व अन्य पदों पर नियुक्त होते हैं। हमारी इस खबर में जानिए ऐसे ही कुछ सवाल जो वर्तमान में चल रहे पीसीएस-2018 के इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से पूछे जा रहे हैं।
पीसीएस के इंटरव्यू में पूछे गए चीन से लेकर कोरोना तक के सवाल, धारा-144 पर भी था प्रश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन, कर्फ्यू और धारा-144 में अंतर बताओ? इससे पहले लॉकडाउन कब हुआ? लॉकडाउन का प्रोविजन क्या है और इसके क्या फायदे हैं? लॉकडाउन का परिवार पर किस तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ा और घरेलू हिंसा के दृष्टिकोण से लॉकडाउन कितना सफल रहा। पीसीएस-2018 के इंटरव्यू के दूसरे दिन लॉकडाउन से जुड़े ऐसे ही तमाम सवाल छाए रहे। कोरोना और लॉकडाउन के साथ पर्सनैलिटी आधारित सवालों की भी भरमार रही। गुरुवार को इंटरव्यू के लिए 116 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 113 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
यूपी पीएससी में इंटरव्यू दो सत्रों सुबह नौ और दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया। शुरुआती दौर में इंटरव्यू देकर आयोग से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि एक अभ्यर्थी का साक्षात्कार औसतन तकरीबन 15 मिनट तक चल रहा है। वहीं, समय बीतने के बाद शाम को इंटरव्यू देकर निकले अभ्यर्थियों का औसतन आठ से दस मिनट तक इंटरव्यू होने की बात कही। इंटरव्यू के दौरान एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि कोविड कंट्रोल करने का कोई एक प्लान बताओ। कोविड का दूसरा मेडिकल नाम क्या है? अभ्यर्थियों से आंबेडकर के बारे में भी पूछा गया और यह भी पूछा गया कि संविधान की आत्मा क्या है? इसके अलावा पर्सनैलिटी एवं परिस्थिति आधारित कई सवाल किए गए। मसलन, चयन नहीं हुआ तो भविष्य में क्या करोगे? आपके व्यक्तित्व की वह विशेषता जो औरों से आपको अलग करती है? कोई तनाव देकर तुमको पांच दिन एकांत में रख दिया जाय तो क्या करोगे?
- चाइनीज एप्स को किस कानून के तरत बैन किया गया?
- सिस्टम में क्या कमियां हैं, जो एनकाउंटर हो रहा है?
- यूपी की सीमा किन पड़ोसी देशों से लगी है?
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के बारे में बताएं।
- गवर्नेंस और गवर्नमेंट में क्या अंतर है?
- मुख्यमंत्री के नाम के आगे श्री लगाया जा सकता है कि नहीं?
- चारबाह परियोजना खोने के बाद ईरान से कैसे होगा मधुर संबंध?
- वेंजेंटाइन साम्राज्य में कौन सी घटना घटी, जिसका असर भारत भूमि पर पड़ा?
- ग्लोबल वार्मिंग का आप पर क्या प्रभाव पड़ा है?
- जीडीपी इस समय क्या है?
- सर सैयद अहमद खां के बारे में बताइए।
- लेबर माइग्रेशन प्रॉब्लम क्या है?
- कोविड-19 में नवाचार क्या हुआ है?
- समाज सुधार के लिए पांच एक्ट के नाम बताएं।