{"_id":"5b43a95b4f1c1b54238b55f0","slug":"police-found-new-register-in-burari-murder-mystery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुराड़ी कांड में घर से मिला एक और रजिस्टर, जिसमें पिता की आत्मा ने इन लोगों को बताया कलयुगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराड़ी कांड में घर से मिला एक और रजिस्टर, जिसमें पिता की आत्मा ने इन लोगों को बताया कलयुगी
Tue, 10 Jul 2018 07:29 AM IST
शुजात आलम,अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jul 2018 07:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बुराड़ी इलाके में 11 लोगों की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। भाटिया परिवार के घर से मिले एक रजिस्टर से पता चला है कि पिता भोपाल सिंह चुंडावत की कथित आत्मा बड़े बेटे दिनेश और दूसरी बेटी सुजाता को कलयुगी बताती थी। ललित के शरीर में आकर भोपाल की कथित आत्मा कहती थी कि दिनेश व सुजाता मांस का सेवन करते हैं। इसलिए उन्हें अपने किसी भी अनुष्ठान की जानकारी नहीं देनी है और न ही उन्हें मेरे बारे में कुछ बताना है।
2 of 5
burari death case
- फोटो : जी पाल
रजिस्टर के पन्नों पर लिखा गया है कि पिता की कथित आत्मा ऐसा न करने पर सजा की बात करती थी। माना जा रहा है कि शायद इसी वजह से दिनेश व सुजाता को पिता के आत्मा आने की बात के बारे में परिवार ने कभी कुछ नहीं बताया था। छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 मौतों के बाद सुजाता और दिनेश पुलिस की जांच को लगातार झूठा बताते रहे।
3 of 5
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कभी नहीं माना कि ललित के ऊपर उसके पिता की आत्मा आती थी या उनका परिवार कोई अनुष्ठान या पूजा कर रहा था। सुजाता तो बार-बार यह कहती रही कि पुलिस अपनी ओर से झूठी कहानी बनाकर हत्या की जांच से बच रही है। उसका कहना था कि उसके परिवार के 11 सदस्यों की किसी ने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
burari case
इधर पुलिस की छानबीन में घटना वाले दिन घर में किसी भी बाहरी शख्स के अंदर जाने का सबूत नहीं मिला था। इस बात पर सवाल खड़े किए जा रहे थे कि सुजाता और दिनेश को इस पूरे अनुष्ठान की जानकारी क्यों नही थी।
विज्ञापन
5 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले ही रजिस्टर के बीच के पन्नों में दिनेश व सुजाता को कुछ न बताने का जिक्र किया गया है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।