{"_id":"59525d504f1c1b8d308b4617","slug":"police-found-cctv-footage-in-delhi-mathura-emu-junaid-lynching-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब सलाखों के पीछे होंगे जुनैद के हत्यारे, CCTV फुटेज में दिखे बाइक सवार तीन संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सलाखों के पीछे होंगे जुनैद के हत्यारे, CCTV फुटेज में दिखे बाइक सवार तीन संदिग्ध
Wed, 28 Jun 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
junaid murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जुनैद हत्याकांड को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए मददगार साबित हो सकती है। असावटी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। बाइक पर सवार तीन संदिग्ध कैमरों में कैद हुए हैं। मंगलवार को पुलिस ने फुटेज खंगालने के बाद गांव के सीसीटीवी कंट्रोल रूम को सील कर दिया। इसके अलावा एक बैंक के बाहर लगे कैमरे की फुटेज भी राजकीय रेलवे पुलिस ने सुरक्षित कर ली है।
2 of 5
eid in junaid village
- फोटो : सोशल मीडिया
वारदात के बाद से ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस सीसीटीवी कैमरों पर फोकस किए हुए हैं। इस वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए ओखला से लेकर पलवल तक रेलवे लाइन के किनारे बड़ी इमारतों की खाक छान रही पुलिस को आखिरकार कामयाबी मिल ही गई है।
3 of 5
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, असावटी गांव की पंचायत ने सुरक्षा के लिहाज से गांव में जगह-जगह 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं। दो कैमरे गांव की मुख्य सड़क के प्रवेश द्वार पर भी लगे हैं, जिनमें बाइक सवार तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं। इसके अलावा गांव के बाहर स्थित सरकारी बैंक की एक शाखा के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे में तीनों संदिग्ध कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस की टीम महात्मा गांधी सेवा सदन में स्थापित किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में घंटों फुटेज खंगालने में लगी रही। हार्डडिस्क अपने कब्जे लेने के बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम को सील कर दिया। सूत्रों के मुताबिक बैंक के बाहर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में भी संदिग्ध साफ दिखाई दे रहे हैं, इसलिए पुलिस ने यहां से भी फुटेज हासिल की है।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक जुनैद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, रेलवे लाइन के किनारे पर बनी बड़ी इमारतों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके लिए दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर स्थित एक इमारत, ओल्ड फरीदाबाद स्थित इमारत के साथ पलवल तक सीसीटीवी कैमरों का पता लगाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।