PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा
पीएम मोदी ने एक बार फिर सबको चौंकाते हुए सोमवार को
फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद के साथ 7 आरसीआर से गुड़गांव तक जाने के लिए
मेट्रो ली। (सभी तस्वीरें: पीआईबी)
PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा
पीएम मोदी ने गुड़गांव तक की अपनी यात्रा मेट्रो से की। उनके इस कार्यक्रम के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा
बता दें कि राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान में होने वाले अति विशिष्ट
कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कार्यक्रम के लिए मोदी जी ओलांद के साथ मेट्रो से गुड़गांव गए हैं। पहली बार पुलिस
कमिश्ररी फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की
सुरक्षा के लिए किराये पर ड्रोन लिया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसी की
ओर से सात स्तरीय सुरक्षा दायरा बनाया गया है। वहीं रविवार को फ्रांस की
सुरक्षा एजेंसी व एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के
मुताबिक अरावली की वादियों में होने वाले कार्यक्रम की वजह से ड्रोन का
इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा
जहां पर खुफिया एजेंसी से लेकर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
ड्रोन से आस-पास की कैद होने वाली तस्वीरों को देखने के साथ ही मिलने वाले
संकेत से नजर रखी जाएगी।
PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा
रविवार को फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी ने मौके का मुआयना किया। इसके
साथ ही हेलीपैड से लेकर अन्य स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस की ओर से रुट पर पुलिस की तैनाती के साथ ही पूरे परिसर पर
चप्पे-चप्पे से नजर रखी जा रही है।