'ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे' के लिए पीएम मोदी खुली जीप से रोड शो कर रहे हैं। इसे देखने के लिए सुबह से ही लोग एक्सप्रेस वे के किनारे उनका इंतजाम कर रहे हैं। मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गर्इ है।
(सभी फाेटोज- रवि बत्रा/अमर उजाला)
2 of 5
Eastern Peripheral Expressway
- फोटो : Ravi batra
एक्सप्रेस वे के किनारे सुरक्षा बल तैनात किए गए है। पीएम के इंतजार में बच्चे, महिलाएं, युवा आैर बुजुर्ग भारी संख्या में मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह करीब 11:25 बजे हरियाणा के सेवली स्थित टोल प्लाजा पर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। कुल 135 किलोमीटर लंबे ईपीई के उद्घाटन का मुख्य कार्यक्रम बागपत के खेकड़ा में होगा।
4 of 5
Eastern Peripheral Expressway
- फोटो : Ravi batra
मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
5 of 5
Eastern Peripheral Expressway
- फोटो : Ravi batra
इस एक्सप्रेस वे की आधारशिला पीएम मोदी ने नवंबर 2015 में रखी थी। इसका काम फरवरी 2016 में शुरू हुआ था। यह एक्सप्रेस-वे करीब 27 महीने में तैयार हुआ है।