त्योहार पर स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट दर बढ़ाने का निर्णय लिया है। 10 रुपये में मिलने वाला प्लेटफार्म टिकट अब 30 रुपये में मिलेगा।। दिल्ली रेल मंडल ने एक सर्कुलर जारी कर 31 अक्तूबर तक टिकट 30 रुपये बढ़ाने की घोषणा की।
Platform Ticket Rate Hike: अब 30 रुपये में मिलेगा 10 वाला प्लेटफॉम टिकट, रेल मंडल ने जारी किया सर्कुलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं दीपावली और छठ में घर जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। यात्रियों की भीड़ के सामने रेलवे की तैयारी नाकाफी दिखी। आलम यह था कि टिकट खिड़की से लेकर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। रेलवे स्टेशन पहुंचे लोगों में सिर्फ एक ही ललक दिखीं कि वह किसी तरह ट्रेन में चढ़ जाए। आरक्षित कोच में जगह नहीं भी मिले तो अनारक्षित कोच में ही खड़े होकर घर पहुंचने की आस लिए बड़ी संख्या में दीपावली में शरीक होने के लिए अंतिम जत्था रवाना हो गया।
सत्यागह, संपर्क क्रांति, पटना राजधानी, दिल्ली-कटिहार, वैशाली, पूर्वा, संपर्क क्रांति, सप्त क्रांति, महाबोधी लखनऊ मेल समेत सभी सभी ट्रेनों का अनारक्षित कोच का हाल बुरा था। हालांकि, रेलवे ने बेहतर सुरक्षा का इंतजाम किए हुए थे। प्लेटफार्म से ट्रेन छूटते वक्त भी पुलिस प्रबंधन सख्ती दिखाता दिखा और यात्रियों को ट्रेन के भीतर भेजते रहे। आनंद विहार, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर बड़ी तादाद में लोग रवाना हुए। आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर के गेट से ही लंबी-लंबी लाइन में लगकर प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ा।
टिकट काउंटर से प्लेटफार्म तक परेशानी
पूर्वांचल की तरफ जाने वाली सभी ट्रेन छठ पर्व के बाद तक फुल है। आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर अनारक्षित टिकट से यात्रा करने के लिए टिकट काउंटर पर लोगों को परेशान होना पड़ा। टिकट काउंटर पर यात्री घंटों लाइन में लगकर परेशान तो हुए ही साथ ही अनारक्षित कोच में अंदर प्रवेश करने के लिए लंबी लाइन में लगने के बाद जद्दोजहद कर कोच के भीतर प्रवेश करते दिखें। टिकट नहीं मिलने की वजह से कई लोग मायूस होकर लौट भी रहे थे।
छठ पर्व पर बेहतर भीड़ प्रबंधन का इंतजाम
छठ महापर्व के लिए स्टेशनों पर अभी से ही बेहतर इंतजाम रेलवे ने करना शुरू कर दिया है। आनंद विहार स्टेशन परिसर के बाहर ही टेंट लगाया गया है। यहां यात्रियों को बैठने के साथ ही पानी व खाने की सुविधा का इंतजाम किया गया है। हर साल की तरह इस साल भी छठ के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। लिहाजा रेलवे ने भी तैयारी कर ली है। अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन प्रबंधन करने को कहा गया है।