{"_id":"b38759368cae9ac669bf6e33562c1dcc","slug":"pics-will-remain-unfinished-building-in-memory-of-the-queen-mini-crown-tajmuli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी बेगम की याद में पोस्ट मास्टर बना रहा ताजमहल, पूरा होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी बेगम की याद में पोस्ट मास्टर बना रहा ताजमहल, पूरा होगा?
Sat, 22 Aug 2015 10:18 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
अपनी बेगम की याद में पोस्ट मास्टर बना रहा ताजमहल, पूरा होगा?
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में ताजमहल बनाया था। इसके लगभग साढ़े तीन सौ साल बाद बुलंदशहर के 80 साल के एक बुजुर्ग अपनी पत्नी ताजमुली बेगम की याद में दूसरा ताजमहल बना रहे हैं। फैसल हसन कादरी एक सेवानिवृत पोस्ट मास्टर हैं। इनका निकाह ताजमुली से 1953 में हुआ था।
अपनी बेगम की याद में पोस्ट मास्टर बना रहा ताजमहल, पूरा होगा?
2 of 12
फैसल हसन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 50 किमी दूरी पर स्थित केसर कलां गांव के निवासी हैं। निकाह के 58 साल बाद 2011 में गले के कैंसर की बीमारी के चलते ताजमुली चल बसी थी। इसके बाद फैसल ने अपनी बेगम के प्यार के लिए पूरी संपत्ति और पैसे को एक मिनी ताजमहल बनाने के लिए जमा किया।
अपनी बेगम की याद में पोस्ट मास्टर बना रहा ताजमहल, पूरा होगा?
3 of 12
कादरी ने अपनी बेगम की मौत के बाद से ही मिनी ताज का निर्माण शुरू करा दिया था। लेकिन तीन साल बाद ही मिनी ताज का निर्माण खतरे में पड़ गया क्योंकि कादरी के पास अपनी बेगम के लिए बेशकीमती तोहफे को पूरा करवाने के लिए पैसा खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बेगम की याद में पोस्ट मास्टर बना रहा ताजमहल, पूरा होगा?
4 of 12
कादरी कहते हैं कि उन्होंने जमीन का एक टूकड़ा 6 लाख रुपए में और बेगम के सोने और चांदी के जेवर डेढ़ लाख रुपए में बेचकर स्थानीय कारीगर असगर के सहयोग से मकबरा बनाना शुरू किया था। कुल मिलाकर 11 लाख रुपए खर्च किए गए। लेकिन अब उन्हें इमारत पर मार्बल लगवाना है और इसके चारों ओर पार्क बनाना है। जिसके लिए उन्हें 6 से 7 लाख रुपए की और जरूरत है।
विज्ञापन
अपनी बेगम की याद में पोस्ट मास्टर बना रहा ताजमहल, पूरा होगा?
5 of 12
कादरी ने अपनी बेगम के शरीर को मौत के बाद खेती की जमीन में दफन किया था और इसके बाद मकबरा बनाने का काम शुरू किया। कादरी ने बताया, "असगर ने गुंबद तैयार किया और केंद्रीय इमारत के चारों ओर चार मिनारें बनाई। जिनकी उंचाई 27 फीट से थोड़ी ज्यादा है। मैनें ये निर्माण अपनी जमीन पर करवाया है और इसके चारों ओर पेड़ लगाने की कोशिश की। इस इमारत के पीछे एक छोटा पानी का संयंत्र भी लगावाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।