फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Rain: बारिश ने भीषण गर्मी से दी राहत, सड़कों पर हुआ जलभराव, आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, जानिए शहरों का कैसा है हाल

Mon, 23 May 2022 03:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 23 May 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
UP Rain gives relief from scorching heat waterlogging on roads
मुरादाबाद में बारिश में सड़कों पर गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ यूपी के कई शहरों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हो गए थे। सोमवार तड़के लगभग तीन बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश होने लगी। हालांकि तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी टूटकर गिरे हैं जिनके कारण बिजली और आवागमन प्रभावित हुआ है। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

UP Rain gives relief from scorching heat waterlogging on roads
delhi ncr rain - फोटो : अमर उजाला

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ आदि शहरों में बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। मेरठ तथा आसपास के जिलोें में तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। बिजनौर में बारिश के कारण रात में ही बिजली चली गई। हालांकि तेज हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ा। यहां आंधी आने से कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

UP Rain gives relief from scorching heat waterlogging on roads
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में सोमवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में काले घने बादल छा गए। इसके बाद बारिश होने लगी, जिससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और दिशा से चल रही हवा में नमी की वजह से यह बारिश हुई है। वहीं शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Rain gives relief from scorching heat waterlogging on roads
आंधी से बिजली हुई गुल - फोटो : अमर उजाला

आगरा, मथुरा समेत पूरे बृज क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज आंधी के कारण बिजली के पोल व पेड़ टूट गए और होर्डिंग उखड़ गए। अलग-अलग जगह हुए हादसों में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मैनपुरी के बेवर में ऑटो पर होर्डिंग गिरने से एक महिला घायल हो गई।

विज्ञापन
UP Rain gives relief from scorching heat waterlogging on roads
टूट कर रास्ते पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं फिरोजाबाद में एक घर पर पेड़ गिरने से चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मथुरा के राया थाना क्षेत्र में हाथरस रोड पर रोडवेज बस की छत उड़ गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि सभी सुरक्षित हैं। इसके अलावा एटा जिले में सीवर लाइन धंसने से उसमें कार फंस गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed