दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ यूपी के कई शहरों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हो गए थे। सोमवार तड़के लगभग तीन बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश होने लगी। हालांकि तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी टूटकर गिरे हैं जिनके कारण बिजली और आवागमन प्रभावित हुआ है। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
2 of 9
delhi ncr rain
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ आदि शहरों में बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। मेरठ तथा आसपास के जिलोें में तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। बिजनौर में बारिश के कारण रात में ही बिजली चली गई। हालांकि तेज हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ा। यहां आंधी आने से कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
3 of 9
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में सोमवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में काले घने बादल छा गए। इसके बाद बारिश होने लगी, जिससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और दिशा से चल रही हवा में नमी की वजह से यह बारिश हुई है। वहीं शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
4 of 9
आंधी से बिजली हुई गुल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा, मथुरा समेत पूरे बृज क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज आंधी के कारण बिजली के पोल व पेड़ टूट गए और होर्डिंग उखड़ गए। अलग-अलग जगह हुए हादसों में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मैनपुरी के बेवर में ऑटो पर होर्डिंग गिरने से एक महिला घायल हो गई।
5 of 9
टूट कर रास्ते पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं फिरोजाबाद में एक घर पर पेड़ गिरने से चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मथुरा के राया थाना क्षेत्र में हाथरस रोड पर रोडवेज बस की छत उड़ गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि सभी सुरक्षित हैं। इसके अलावा एटा जिले में सीवर लाइन धंसने से उसमें कार फंस गई।