फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेनो: होटल में पुलिस की आहट सुनकर मच गई अफरा-तफरी, बंद कमरों में चल रहा था घिनौना काम

Sun, 21 Mar 2021 11:21 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Mar 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Police busted out brothel racket in Greater Noida hotel many arrested 
देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सिकंदराबाद रोड स्थित न्यू क्राउन प्लाजा होटल में कई माह जारी देह व्यापार का शनिवार को भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर व 12 महिलाओं समेत 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मिलीभगत से देह व्यापार की शिकायत पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
Police busted out brothel racket in Greater Noida hotel many arrested 
देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दनकौर क्षेत्र में न्यू क्राउन प्लाजा होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटल वर्ष 2014 से संचलित किया जा रहा है। जिसमें चीती गांव निवासी ज्ञानेंद्र मैनेजर है। एसीपी तृतीय बृजनंदन राय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी व अन्य पुलिस ने शनिवार दोपहर होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल में खुलेआम देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
 
Police busted out brothel racket in Greater Noida hotel many arrested 
देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ - फोटो : ANI
पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर होटल के कमरे खुलवाए। जिसके बाद सभी कमरों में मौजूद महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ महिलाओं ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया। गिरफ्तार महिला और पुरुष नोएडा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police busted out brothel racket in Greater Noida hotel many arrested 
देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ - फोटो : ANI
मालूम हो कि कुछ माह पहले पुलिस ने बीटा-2 के जगत फार्म स्थित स्पा में दबिश देकर बड़े स्तर पर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद बीटा-2 व अन्य थाना क्षेत्र में आसपास चल रहे स्पा भी बंद कर दिए गए थे। अब, एक बार फिर से शहर में कुछ स्पा गुलजार होने लगे हैं। वहीं, कुछ स्पा संचालकों ने व्हाट्सएप पर फोटो आदि भेजकर देह व्यापार का धंधा शुरू किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध स्पा को बंद करा दिया गया था। अगर कोई अवैध स्पा चालू मिलता है या फिर देह व्यापार की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
 
विज्ञापन
Police busted out brothel racket in Greater Noida hotel many arrested 
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : ANI
पकड़े गए युवाओं के परिजनों का कोतवाली में जमावड़ा
दनकौर पुलिस ने युवक और युवतियों को पकड़ने के बाद उनके परिजन को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद शाम से ही परिजन का कोतवाली में जमावड़ा लगना शुरू हो गया। देर रात तक परिजन कोतवाली में मौजूद मिले। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed