फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबूतर गैंग: दो से तीन मिनट में लग्जरी कारों के खोल देते थे लॉक, ऑन डिमांड पर नेपाल समेत दूसरे राज्यों में करते थे सप्लाई

Fri, 02 Jul 2021 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Jul 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
noida police Five arrested of gang stealing 500 luxury cars on demand
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पांच सौ से अधिक वाहनों की ऑन डिमांड चोरी करने वाले कबूतर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दस लग्जरी कारें और लॉक खोलने के ऑटोमैटिक उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी सॉफ्टवेयर से दो से तीन मिनट में लॉक खेालकर लग्जरी कारें चोरी कर लेते थे। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी राजेश एस और एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 व सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार रात को मुरादनगर निवासी हारून सैफी व अमित कुमार, गुलावटी निवासी मोहम्मद यूसुफ व साजिद और खरखौंदा मेरठ निवासी गुलफाम को गिरफ्तार किया। पहली बार गिरफ्तार हुए सरगना हारून, गुलफाम व अमित नोएडा और आसपास के शहरों से लग्जरी कारें चोरी करते हैं और यूसुफ की मदद से इंजन-चेसिस नंबर बदलकर मांग पर नेपाल, पंजाब, कश्मीर, झारखंड, बिहार में बेच देते हैं। 

 
noida police Five arrested of gang stealing 500 luxury cars on demand
पुलिस ने चोर गैंग को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हारून ने पूछताछ में बताया कि गिरोह ने अब तक 500 से अधिक कारें चुराई हैं। गिरोह में शामिल इश्तियाक, गुलफाम, उमर, चना, हाशिम, आकिल व साजिद फरार हैं। 
noida police Five arrested of gang stealing 500 luxury cars on demand
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गुलफाम पर 14, साजिद पर 12, यूसुफ पर 10, हारून पर 10 और अमित पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह ने जून में ही 18 लग्जरी कारें चुराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
noida police Five arrested of gang stealing 500 luxury cars on demand
पुलिस ने बरामद किया सामान - फोटो : अमर उजाला
सॉफ्टवेयर से खोलते थे लॉक
आरोपी कारें चोरी करने के लिए अलग-अलग तरह के उपकरण का इस्तेमाल करते थे। चाबी बनाने के उपकरण, स्कैनर, टैबलेट का इस्तेमाल कर सॉफ्टवेयर से कोडिंग कर नई चाबी तैयार कर लेते थे और फिर आसानी से वारदात अंजाम देते थे।
विज्ञापन
noida police Five arrested of gang stealing 500 luxury cars on demand
पुलिस ने बरामद की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
चोरी की फॉच्यूर्नर को साढ़े तीन लाख, इनोवा को तीन लाख, स्कॉर्पियो को ढाई लाख, स्विफ्ट 70 हजार, सैंट्रो व ऑल्टो जैसी छोटी कारों को 30 से पचास हजार रुपये में बेचते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed