{"_id":"603719bc8ebc3ee95457b95b","slug":"murder-in-greater-noida-alpha-2-rajinikanth-and-khushi-got-acquainted-with-miss-call-three-years-ago-10-months-ago-love-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: तीन साल पहले मिस कॉल से हुआ था प्यार, 10 महीने पहले प्रेम विवाह, पूर्व प्रेमी को लेकर कर दिया पत्नी का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: तीन साल पहले मिस कॉल से हुआ था प्यार, 10 महीने पहले प्रेम विवाह, पूर्व प्रेमी को लेकर कर दिया पत्नी का कत्ल
Thu, 25 Feb 2021 09:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Feb 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
murder in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों के शक में अल्फा-2 में इंजीनियर ने सोमवार सुबह 6:30 बजे साढे़ आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ने बुधवार दोपहर बीटा-2 थाने में पहुंचकर पत्नी की हत्या की जानकारी दी। आरोपी ने बचने के लिए घर में गड्ढा खोदकर शव गाड़ने का प्रयास किया, लेकिन मंसूबे में सफल न होने पर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, एटा के थाना जैतरा के जिरौलिया गांव निवासी रजनीकांत दीक्षित (28) ने दस महीने पहले हापुड़ निवासी खुशी शर्मा से आर्य समाज मंदिर बीटा-2 में शादी की थी। खुशी जागरण आदि कार्यक्रमों में गाती थी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
रजनीकांत नोएडा सेक्टर-20 में एक कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर है। रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि उससे मिलने से पहले खुशी का हिसार निवासी बल्लू प्रेमी था। वह चार माह पहले ही भंगेल से अल्फा-2 में रहने आए थे। 21 फरवरी को ऑफिस से आते वक्त उसने बल्लू को गली के चक्कर लगाते हुए देखा था। इस बात पर दंपती में शाम को झगड़ा हुआ और मारपीट भी हुई। रजनीकांत के दाएं हाथ पर खुशी के नाखून लग गए। 22 फरवरी को रजनीकांत ने सो रही खुशी की बिस्तर से गला दबाकर हत्या कर दी।
कमरे में खोदा गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुबह घर में ताला लगाकर बाहर चला गया और शाम को चार बजे घर लौटा। इस दौरान बचाव के लिए उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए कमरे में ही गड्ढा किया, लेकिन दो फुट से अधिक नहीं खोद पाया। तीन दिन तक शव छिपाने में असफल होने पर उसने परिवार को जानकारी दी। रजनीकांत के रिटायर्ड हेड कांस्टेबल पिता और कांस्टेबल भाई से बात करने पर पिता ने उसे आत्मसमर्पण करने की सलाह दी। इसके बाद वह थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
तीन वर्ष पूर्व मिस कॉल से हुई थी जान-पहचान
रजनीकांत ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व एक मिस कॉल आई थी। फोन पर बात होने से दोनों में प्रेम संबंध हो गए थे। हालांकि, खुशी ने पूर्व प्रेमी बल्लू के बारे में उसे बताया था, लेकिन शादी के बाद भी प्रेमी की मौजूदगी देखकर वह गुस्सा हो गया था।

घर में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
कहा- पत्नी को मारकर हो रहा अफसोस
रजनीकांत का पत्नी से अक्सर पूर्व प्रेमी बल्लू की बात पर झगड़ा होता था। रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को झगड़े के बाद खुशी ने उसे कहा कि बच्चे की डिलीवरी के बाद उसे बल्लू के पास ही छोड़ देना। इस बात पर गुस्सा होकर सुबह उसने बिस्तर का इस्तेमाल कर पत्नी की हत्या कर दी और बिस्तर से ही शव लपेट दिया, लेकिन हत्या के बाद उसे अफसोस हुआ। वह पत्नी से बहुत प्यार करता था और उसे मारना नहीं चाहता था। रजनीकांत का आरोप है कि बल्लू हरियाणा में पापला गैंग का बदमाश है।