फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना एक्सप्रेसवे : आज से सफर हुआ महंगा, टोल दरों में वृद्धि, देखें अब कितनी कीमत पड़ेगी चुकानी

Thu, 01 Sep 2022 08:53 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
Travel on Yamuna Expressway Hikes Toll Rate Increased From Today Know New Rates News in Hindi
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार से ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जाएगा। एक तरफ से कार के लिए 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि, अभी नई दरें जारी नहीं की गई है। 


 

Travel on Yamuna Expressway Hikes Toll Rate Increased From Today Know New Rates News in Hindi
TOLL PLAZA ON YAMUNA EXPRESSWAY - फोटो : फाइल फोटो

यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया था। अब कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसी तरह व्यावसायिक वाहनों में 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के अनुसार दरें बढ़ाई गईं हैं। बढ़ी हुई दरों से दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है। इधर, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरों का असर निजी आपरेटर से लेकर रोडवेज की बसों पर भी पड़ेगा। रोडवेज के अधिकारियों ने किराया बढ़ाने को लेकर गुणा-भाग शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट कर नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

Travel on Yamuna Expressway Hikes Toll Rate Increased From Today Know New Rates News in Hindi
यमुना एक्सप्रेस टोल - फोटो : अमर उजाला
टोल की नई दरें
वाहन         पुरानी दरें      नई दरें
कार           415              431            
एलसीवी      645              690
बस/ट्रक     1310           1480

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Travel on Yamuna Expressway Hikes Toll Rate Increased From Today Know New Rates News in Hindi
यमुना एक्सप्रेस वे टोल - फोटो : अमर उजाला

परिवहन निगम की बस व्यावसायिक श्रेणी में आती है इसलिए टोल भी बढ़ा है तो किराया बढ़ाना होगा। निगम की ओर से साफ्टवेयर के माध्यम से ईटीएम मशीन में ऑटोमैटिक बदलाव कर दिया जाएगा। - एनपी सिंह, सहायक प्रबंधक रोडवेज निगम।
 

विज्ञापन
Travel on Yamuna Expressway Hikes Toll Rate Increased From Today Know New Rates News in Hindi
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे पर जेपी इंफ्राटेक की ओर से सड़क सुरक्षा पर मोटी रकम खर्च की गई है। इस कारण टोल दरों में वृद्धि हुई है। कंपनी ने टोल में बदलाव कर दिया है। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed