Digital Rape: जानिए क्या होता है डिजिटल दुष्कर्म, जिसके आरोप में गिरफ्तार हुआ 80 साल का चित्रकार, नाबालिग घरेलू सहायिका ने लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशों में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है यानी निजी अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं।
एक अन्य घटना में नाम और धर्म छिपाकर किया युवती का यौन शोषण
शोषण से जुड़ा एक और मामला सामने आया है जिसमें नोएडा निवासी विवाहित युवक पर एक युवती ने धर्म व नाम छिपाकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने डरा धमकाकर शादी के लिए तैयार किया और एसडीएम दफ्तर में आवेदन भी कर दिया। एसडीएम के नोटिस देने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता कार्यकर्ता, अधिवक्ता व अन्य लोग सक्रिय हो गए। उन्होंने मामले में पुलिस को तहरीर देकर युवक पर दुष्कर्म आदि की धारा में केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं, रविवार को स्वर्ण नगरी में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विश्व हिंदू परिषद नोएडा के विभाग मंत्री उमानंदन कौशिक, सुशील महाराज और एडवोकेट राजकुमार नागर ने बताया कि युवती कभी-कभी परचून की दुकान पर बैठती थी। इसी दुकान पर आबिद आता था। उसने युवती को अपना नाम अनिल बताकर जान पहचान बढ़ा ली। युवती का आरोप है कि आबिद ने नाम व धर्म छुपाकर उसे शादी का झांसा दिया और यौन शोषण करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी पीड़िता को दादरी ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शादी के कागजात में हस्ताक्षर करा लिए।