{"_id":"60c970618ebc3e29df21a2d3","slug":"25-crore-theft-case-new-revealing-father-and-son-used-to-accompany-the-gunner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ की चोरी: गनर साथ लेकर चलते थे पिता-पुत्र, फ्लैट में चोरी को लेकर पुलिस को मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ की चोरी: गनर साथ लेकर चलते थे पिता-पुत्र, फ्लैट में चोरी को लेकर पुलिस को मिले अहम सुराग
Wed, 16 Jun 2021 09:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
25 करोड़ की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस किसलय पांडेय के कनेक्शन के सबूत जुटा रही है। इसके लिए नौकरों और चालकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मास्टरमाइंड गोपाल की तलाश में पुलिस दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई अन्य जिलों में भी दबिश दे रही है। दावा है कि बहुत जल्द गोपाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को कई अहम सुराग मिले हैं। किसलय-राममणि के लिए काम करने वाले दो नौकरों और तीन चालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गोपाल के बारे में भी कई अहम जानकारियां मिली हैं। यह बात सामने आई है कि गोपाल का एक गनर के साथ आना जाना था। इससे उसकी पहचान चालकों व नौकरों से भी हो गई थी। वहीं, पुलिस अधिकारी अभी तक सिल्वर सिटी सोसाइटी के फ्लैट नंबर के बारे में भी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। हालांकि, जांच में यह पता चला है कि फ्लैट में चोरी लॉक खोलकर की गई थी। और यह पता लगाया जा रहा है कि लॉक ओरिजिनल चाबी से खोला गया था या डुप्लीकेट चाबी बनवाई गई थी।
किसलय पांडे के विला के सामने खड़ीं गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, किसलय ने मीडिया में आकर खुद के विदेश में होने की बात कही है, लेकिन पिता राममणि अब तक सामने नहीं आए हैं। पुलिस पिता-पुत्र के आपराधिक रिकॉर्ड का पता कर रही है। इसके लिए दिल्ली, गुरुग्राम सहित एनसीआर व देश के अन्य बड़े शहरों की पुलिस से संपर्क में है।
25 करोड़ की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
गनर साथ लेकर चलते हैं पिता-पुत्र
पुलिस जांच में यह पता चला है कि राममणि पांडेय और किसलय पांडेय हमेशा गनर के साथ चलते हैं। पुलिस को दो गनर के बारे में पता चला है। पुलिस कई स्थानों पर जाकर परिवार के बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रही है। पता चला है कि राममणि के परिवार के सदस्य प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक महकमे में तैनात हैं। हालांकि, अन्य भाइयों के साथ राममणि का रिश्ता बेहतर नहीं बताया जाता है।

किसलय पांडे का विला
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में संपत्तियों की तलाश में लगी पुलिस
नोएडा-ग्रेनो समेत देशभर में किसलय पांडेय की कहां-कहां पर संपत्ति और अन्य ठिकाने हैं। इसके बारे में पुलिस ब्योरा इकट्ठा कर रही है। 25 करोड़ की चोरी के अलावा अन्य कितनी संपत्ति देश-विदेश में किसलय ने बनाई है, इसके बारे में पुलिस ने आम्रपाली स्थित उसके विला में खोजबीन की है। पाई-1 स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी और जीटा-1 स्थित आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में प्रतिदिन पुलिस जांच कर रही है।

किसलय पांडे
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में है या भारत में किसलय
किसलय का दावा है कि वह तीन वर्षों से अमेरिका में है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह इस बीच भारत आता-जाता रहा है। ऐसे में पुलिस उसके सही ठिकाने की भी जांच कर रही है।
किसलय का दावा है कि वह तीन वर्षों से अमेरिका में है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह इस बीच भारत आता-जाता रहा है। ऐसे में पुलिस उसके सही ठिकाने की भी जांच कर रही है।