फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केसः तीसरी बार मायूस होकर लौटा जल्लाद, तिहाड़ ने कहा- हमने कर ली थी सारी तैयारियां

Wed, 04 Mar 2020 11:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Mar 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: tihar says we had done all preparations of hanging jallad pawan return sadly
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया केस के दोषियों की फांसी जब तीसरी बार टली तो गुनहगारों और उनकी मौत के बीच में करीब 12 घंटे का ही समय बचा था। तिहाड़ के अंदर फांसी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और जल्लाद पवन को भी लग रहा था कि अब वो घड़ी आ ही जाएगी जिसका इंतजार वो लंबे समय से कर रहा था। लेकिन वक्त को शायद कुछ और ही मंजूर था, जानिए तिहाड़ जेल में क्या हुआ जब दोषियों की फांसी टलने की खबर आई...

Nirbhaya Case: tihar says we had done all preparations of hanging jallad pawan return sadly
Nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चारों दोषियों को मंगलवार सुबह फांसी होनी थी हालांकि सोमवार की शाम पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक फांसी पर रोक लगा दी थी।

Nirbhaya Case: tihar says we had done all preparations of hanging jallad pawan return sadly
निर्भया की मां और पिता - फोटो : PTI

सजा को टालते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने कहा कि राष्ट्रपति के समक्ष लंबित दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका के निस्तारण तक फांसी नहीं दी जा सकती। न्यायाधीश ने कहा कि किसी भी दोषी के मन में अपने रचयिता से मिलते समय ये शिकायत नहीं होनी चाहिए कि देश की अदालत ने उसे कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने की इजाजत देने में निष्पक्ष रूप से काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: tihar says we had done all preparations of hanging jallad pawan return sadly
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'चारों दोषियों को फांसी की सजा देने का वक्त मंगलवार सुबह छह बजे निर्धारित था, इसके लिए हमने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए थे। अब, सजा टल गई है और हम अदालत के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Nirbhaya Case: tihar says we had done all preparations of hanging jallad pawan return sadly
विनय ने बनाई ये पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

तिहाड़ जेल में बंद चार दोषियों- मुकेश कुमार सिंह (32), विनय कुमार शर्मा (26), अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन को तीन मार्च को तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी थी। जेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमने रस्सियों को जांच लिया था। जल्लाद को बुला लिया गया था और पुतलों को फांसी देने का अभ्यास किया था।' उन्होंने बताया कि मेरठ से बुलाया गया जल्लाद मंगलवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हो गया। वह बहुत मायूस था क्योंकि उसे निर्भया के दोषियों की फांसी का लंबे समय से इंतजार है और तीसरी बार फांसी टलने के बाद तिहाड़ से वापस गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed