फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विनय की दिमागी हालत पर बोलीं निर्भया की मां, दोषी नहीं उसका वकील है अस्वस्थ

Sat, 22 Feb 2020 05:48 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 22 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case latest update mother Asha devi attacks convicts advocate AP Singh
वकील एपी सिंह-आशा देवी - फोटो : अमर उजाला
फांसी की सजा से बचने के लिए तमाम तिकड़म लगाने वाले आरोपी विनय शर्मा को लेकर निर्भया का मां ने सख्त बयान दिया है। निर्भया ने विनय के इस नए पैंतरे के लिए उसके वकील एपी सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए हमला बोला है। वहीं शनिवार को अदालत ने भी विनय की मानसिक स्थिति को सामान्य बताते हुए उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

 
Nirbhaya case latest update mother Asha devi attacks convicts advocate AP Singh
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विनय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के दावे पर निर्भया की मां ने कहा कि विनय को नहीं, बल्कि उसकी पैरवी करने वाले वकील एपी सिंह को आराम की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वकील कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। विनय की मानसिक स्थिति पूरी तरह दुरुस्त है।
 
Nirbhaya case latest update mother Asha devi attacks convicts advocate AP Singh
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के माता-पिता व जेल प्रशासन की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में वकील एपी सिंह ने कहा था कि विनय भूख हड़ताल पर है और उसकी मानसिक दशा सही नहीं है। एपी सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया था कि जेल प्रशासन को निर्देश देकर विनय के स्वास्थ्य की पूरी रिपोर्ट मंगाई जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case latest update mother Asha devi attacks convicts advocate AP Singh
दोषियों के वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विनय ने याचिका दायर कर खुद को सिजोफ्रेनिया से पीड़ित बताते हुए बेहतर इलाज कराने की मांग अदालत से की थी। इस याचिका पर अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा था। इसपर तिहाड़ के वकील इरफान ने शनिवार को अदालत को बताया कि विनय की मानसिक अस्थिरता की कोई पुरानी मेडिकल हिस्ट्री नहीं है, जैसा विनय के वकील एपी सिंह ने बताया है।
 
विज्ञापन
Nirbhaya case latest update mother Asha devi attacks convicts advocate AP Singh
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने अदालत में विनय की मेडिकल रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि दोषी विनय ने खुद जेल की दीवारों पर अपना सिर पटका था जिसके तुरंत बाद उसका इलाज तिहाड़ के डॉक्टरों ने किया था। तिहाड़ ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी अदालत को सौंपी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed