फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: दरिंदे विनय की नई तिकड़म, वकील बोला- कुछ देर के लिए सोता है, वो पागल...

Fri, 21 Feb 2020 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Feb 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts Vinay reached court after breaking his head
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
मौत का दिन करीब आते ही निर्भया के गुनहगार सजा से बचने के लिए नए तिकड़म अपना रहे हैं। सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद दोषी विनय शर्मा ने नया पैंतरा चला है। बृहस्पतिवार को उसके वकील एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर कर विनय को मानसिक रोगी बताया। साथ ही कहा कि उसके सिर में गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर है, लिहाजा उसे जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाए। 



 
Nirbhaya Case convicts Vinay reached court after breaking his head
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट ने इस याचिका पर जेल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने जेल प्रशासन को शनिवार को रिपोर्ट देने को कहा। उसी दिन सुनवाई होगी। इससे पहले जेल प्रशासन ने कोर्ट को बताया, विनय ने रविवार दोपहर दीवार पर सिर मारकर खुद को घायल किया। उसे मामूली चोट थी, जिसका जेल में इलाज हो गया। 

Nirbhaya Case convicts Vinay reached court after breaking his head
विनय शर्मा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसलिए याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। वहीं, एपी सिंह ने कहा, वह उससे मिलने जेल में गए थे। विनय के सिर में गंभीर चोट है। दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है और प्लास्टर बंधा है। वह मानसिक रोगी है और सिंजोफ्रेनिया से पीड़ित है। उसे इलाज की जरूरत है। एपी सिंह ने दावा किया कि विनय अपनी मां और वकील तक को नहीं पहचान सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts Vinay reached court after breaking his head
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला
वह लंबे समय से सो नहीं पा रहा, इसलिए उसे मनोचिकित्सक को दिखाया गया था। वकील ने यह भी कहा कि विनय मानसिक बीमारी से पीड़ित है जो एक तरह का पागलपन है। कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया कि विनय लंबे समय से काफी कम देर के लिए सो रहा है। 
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts Vinay reached court after breaking his head
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
दवा पर विनय की निर्भरता के कारण उसकी परेशानी को देखते हुए वरिष्ठ मनोचिकित्सक को भेजा गया था। गौरतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट ने 17 फरवरी को चारों दोषियों का तीसरा डेथ वारंट जारी किया है। इसमें उसकी तीन मार्च सुबह छह बजे उनकी फांसी का समय मुकर्रर हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed