फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामिया बवाल : हिंसा के बाद अधिकतर छात्राओं ने किया पलायन

Mon, 16 Dec 2019 09:33 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 16 Dec 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Most female students flee after jamia millia islamia violence 
जामिया - फोटो : अमर उजाला
जामिया विश्वविद्यालय के आसपास हुई हिंसा के बाद सोमवार सुबह कुछ अलग ही तस्वीर देखने को मिली। विश्वविद्यालय की अधिकतर छात्राएं अपना सामान लेकर परिसर से बाहर आ रही थीं। छात्राओं का कहना था कि विवि पांच जनवरी तक बंद है। ऐसे में उनसे हॉस्टल खाली कराया गया है।
Most female students flee after jamia millia islamia violence 
जामिया - फोटो : अमर उजाला
इनमें से कुछ अपने घर को रवाना हो गई। जबकि बाकी छात्राओं का कहना था कि उन्हें अब अपने दिल्ली में ही मौजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाना पड़ रहा है। 
Most female students flee after jamia millia islamia violence 
जामिया - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएबी) को लेकर बीते कई दिनों से जामिया विवि के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस कार्रवाई में कई छात्र बुरी तरह से जख्मी भी हो गए। इसी बीच विवि प्रशासन ने पांच जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने का फैसला लिया। इसके बाद सोमवार सुबह छात्राएं विवि परिसर से पलायन करती नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Most female students flee after jamia millia islamia violence 
जामिया - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर भी इन छात्राओं की तस्वीरों को साझा करते हुए छात्रों ने लिखा कि यही असली पलायन है। आरोप है कि पुलिस ने यूनिवर्सिटी के अंदर घुसकर छात्रों के साथ बर्बरता की है। हॉस्टल में रह रहे छात्र और छात्राएं दहशत में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed