नोएडा स्टेडियम में सुबह की सैर में आ सकती है मुश्किलें, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा स्टेडियम में सुबह की सैर करने वालों को मुश्किलें आ सकती हैं। प्राधिकरण ऐसे लोगों के प्रवेश पर निगरानी रखेगा। माना जा रहा है कि प्रवेश पर रोक या एक समय सारिणी तय की जा सकती है।
हालांकि इन सबके बावजूद ऐसे लोगों को सैर में मुश्किलें आने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, नोएडा प्राधिकरण की ओर से खेलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए कोचिंग की सुविधा बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
यही नहीं खेलों की कोचिंग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सकती है, जोकि इससे पहले जब चाहा तब स्टेडियम में प्रवेश कर जाते हैं।
यही नहीं आर्थिक हालत सुधारने के लिए नोएडा प्राधिकरण जल्द ही दूसरी एजेंसियों की सेवा लेने जा रहा है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना भी होगा। यही नहीं स्टेडियम में बने क्रिकेट स्टेडियम से ज्यादा से ज्यादा कमाई हो, इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसमें आईपीएल समेत दूसरे मैच कराने और आमदनी बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है।
प्राधिकरण ने दिया ध्यान, तो बढ़ी आमदनी
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के कई स्टेडियमों में केवल खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा जिनको पास की सुविधा दी गई है, वही प्रवेश कर पाते हैं। सार्वजनिक प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। ऐसे में नोएडा में भी यह प्रणाली लागू की जा सकती है।
हालांकि स्टेडियम में सुबह और शाम की सैर करने वालों का कहना है कि यहां आसपास कोई पार्क नहीं है। ऐसे में नोएडा स्टेडियम ही एकमात्र सहारा है। इसे अगर छीन लिया जाएगा, तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी। प्राधिकरण के एसीईओ राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि इसके नियमों का अध्ययन कराया जाएगा और किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
प्राधिकरण ने दिया ध्यान, तो बढ़ी आमदनी
नोएडा स्टेडियम में चलने वाली कोचिंग से प्राधिकरण को काफी कम आय हो रही थी, लेकिन अब जब से ध्यान दिया जा रहा है, तब से इसकी आमदनी करीब चार गुना बढ़ गई है। पहले जहां इससे तीन से चार लाख रुपये महीने की आय होती थी, वहीं अब इससे करीब 18 लाख रुपये की आमदनी हो रही है।