{"_id":"5ade09704f1c1b84098b62d9","slug":"metro-service-stopped-due-to-fire-in-slums-near-mansarovar-park-metro-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के निकट झुग्गियों में लगी आग, रोकनी पड़ी मेट्रो सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के निकट झुग्गियों में लगी आग, रोकनी पड़ी मेट्रो सेवा
Tue, 24 Apr 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Apr 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
fire at mansarowar
- फोटो : हिमांशु सोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नई दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में सोमवार को झुग्गियों में आग लगने के कारण दिलशाद गार्डन से मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा करीब एक घंटे ठप रही। आग लगने के कारण उठीं आग की लपटों और धुएं के गुबार के चलते एहतियातन मेट्रो प्रशासन द्वारा रेड लाइन पर तीन स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा बंद रखी गई। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
(सभी फोटो - हिमांशु सोनी /अमर उजाला)
2 of 4
fire at mansarowar
- फोटो : हिमांशु सोनी
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे मानसरोवर पार्क की झुग्गियों में भयंकर आग लगने के कारण रेड लाइन (लाईन-1) पर मानसरोवर पार्क, झिलमिल और दिलशाद गार्डन तीन मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा को मेट्रो प्रशासन द्वारा तत्कात प्रभाव से बंद कर दिया गया।
3 of 4
fire at mansarowar
- फोटो : हिमांशु सोनी
आग मेट्रो पुल के नीचे बनी झुग्गियों में तेजी से फैल गई, जिस कारण आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगी और बिजली के तारों के जलने से चिंगारियां निकलने लगीं थीं। आग इतनी भयंकर थी कि धुएं के कारण मेट्रो लाइन पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
fire at mansarowar
- फोटो : हिमांशु सोनी
हालांकि रेड लाइन पर शाहदरा से रिठाला के बीच मेट्रो संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। दोपहर करीब दो बजकर 33 मिनट पर तकरीबन एक घंटे बाद मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन से दिलशाद गार्डन के बीच मेट्रो सेवा को बहाल कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।