फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 rahul reveals plan on alliance with aap during congress manifesto release

घोषणापत्र जारी करने के दौरान आप से गठबंधन पर राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बात

Tue, 02 Apr 2019 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Apr 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 rahul reveals plan on alliance with aap during congress manifesto release
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

आगामी लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के वादों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार(2 अप्रैल) राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi), पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन और सोनिया गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र का नाम 'हम निभाएंगे' रखा है। इस घोषणापत्र में पार्टी ने तमाम वादे किए हैं जो कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पूरा करने का भरोसा दिलाया है। इसी दौरान जब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे तो उनसे एक प्रश्न दिल्ली में आप से गठबंधन को लेकर भी पूछा गया। इस पर वह बड़ी बात कह गए।
विज्ञापन


जब राहुल से पूछा गया कि आपने तमाम प्रदेशों में गठबंधन की बात की है लेकिन दिल्ली में आप आम आदमी पार्टी से गठबंधन कर रहे हैं या नहीं ये साफ कर दें। इस प्रश्न पर राहुल गांधी ने कहा कि इस बारे में कोई दुविधा नहीं है। इस मुद्दे पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट है। हमने गठबंधन किए हैं और हम आगे भी गठबंधन के लिए तैयार हैं। हमने पूरे देश में गठबंधन किया है और इस मुद्दे पर हमारे विकल्प खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर राहुल के इस बयान पर गौर करें तो यही माना जाएगा कि भले ही कांग्रेस से गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी या केजरीवाल कुछ भी कहें लेकिन अभी तक गठबंधन के रास्ते बंद नहीं हुए हैं। आने वाले वक्त में आप-कांग्रेस में गठबंधन संभव है।

राहुल की शीला और चाको के साथ बैठक, गठबंधन पर जल्द निर्णय की संभावना

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सुबह पार्टी की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित और प्रभारी पीसी चाको के साथ एक बैठक की।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में आप के साथ गठबंधन पर जल्द निर्णय हो सकता है। गौरतलब है कि आप के साथ गठबंधन को लेकर अब तक दिल्ली कांग्रेस के नेताओं में दो राय सामने आई है।

पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के दौरान डीपीसीसी अध्यक्ष शीला दीक्षित और तीनों कार्यकारी अध्यक्षों राजेश लिलोठिया, देवेंद्र यादव और हारून यूसुफ तथा पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने गठबंधन का विरोध किया तो अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, अरविंदर सिंह लवली तथा कुछ अन्य नेताओं ने तालमेल के पक्ष में राय जाहिर की। दिल्ली में सभी सात सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे। 23 मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed