फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव प्रचार का रोचक किस्सा: जब मिर्ची के डर से भाजपा प्रत्याशी छोड़ गए मैदान

Wed, 20 Mar 2019 01:24 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 20 Mar 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Know the Story When Sikander Bakht left the ground from Mirchi
फाइल फोटो
वाकया 1980 के लोकसभा चुनाव का है। दिवंगत केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सिकंदर बख्त चांदनी चौक से चुनाव लड़ रहे थे। तब वक्त सोशल मीडिया व मोबाइल फोन का तो था नहीं, जनसंपर्क का जरिया डोर-टू-डोर कैंपेन व नुक्कड़ सभाएं ही होती थी। हर इलाके का कार्यकर्ता अपने इलाके में प्रत्याशी को देखना चाहता था।
Lok Sabha Elections 2019 Know the Story When Sikander Bakht left the ground from Mirchi
फाइल फोटो
एक दिन की बात है सुबह के प्रचार के लिए काफिला निकला। दोपहर बाद गदोलिया रोड स्थित मिर्ची मार्केट में जाने का कार्यक्रम था। शाम के चार बज रहे थे। मिर्ची कारोबारियों की दुकानें सज गई थीं। दुकानदार मिर्ची के बोरे पर बैठा होता। उससे मिलने के लिए मिर्ची के ढेर के नजदीक तक जाना पड़ता।

 
Lok Sabha Elections 2019 Know the Story When Sikander Bakht left the ground from Mirchi
फाइल फोटो
सिकंदर बख्त साहब थोड़ा नफासत पसंद इंसान थे। बाजार में जाते ही पहला सवाल यही किया कि कहां लेकर आए हो। यहां मिर्ची से वोट मांगा जाएगा क्या, कहीं दूसरी जगह चलो? हम लोगों ने उन्हें समझाया कि बाजार में काफी लोग मिल जाएंगे, जिसका वोटिंग में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Know the Story When Sikander Bakht left the ground from Mirchi
फाइल फोटो
संतुष्ट होकर वह आगे बढ़े। बीच बाजार में जाते ही मिर्ची की गंध से उनको ऐसी छीकें आनी शुरू हुई कि पूछिए ही मत। आंख से पानी भी गिर रहा था। दिक्कत बढ़ती देख हम सबने उनको बाजार से बाहर निकाला। उसके बाद दोबारा हम लोगों ने उनके साथ मिर्ची मार्केट की तरफ झांका भी नहीं।
(नोट: जैसा वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर शर्मा ने अमर उजाला संवाददाता संतोष कुमार को बताया)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed