फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 jnu missing student najeeb mother says will vote them bring my son

जेएनयू के लापता छात्र नजीब की मां का एलान, मेरे बेटे को वापस लाने वाली पार्टी को दूंगी वोट

Wed, 17 Apr 2019 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Apr 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 jnu missing student najeeb mother says will vote them bring my son
नजीब अहमद की मां - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के लापता छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस किसी पार्टी से अपने बेटे को वापस लाने का एक चुनावी वादा सुनने की उम्मीद बांधे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं की निवासी नफीस ने कहा कि विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि उनके घर आते हैं लेकिन वे सिर्फ “सहानुभूति” प्रकट करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “मुझे सांत्वना प्रकट करने वाले नहीं चाहिए। मैं केवल उन लोगों की तलाश में हूं जो मुझे मेरे बेटे को वापस लाने का आश्वासन दें। हमारे घर आने वाले विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों से मैं यही कहती हूं। मैं केवल उसी पार्टी को वोट दूंगी जो मुझे इसका आश्वासन दे।” 
विज्ञापन


जेएनयू में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र नजीब अहमद 2016 में विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के साथ हुई झड़प के बाद से लापता है और उसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लंबी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चलने के बाद पिछले साल अक्टूबर में मामला बंद कर दिया था।

'मासूम बच्चे का पता नहीं लगा पाए तो वह देश की सुरक्षा के लिए क्या करेंगे'

Lok Sabha Elections 2019 jnu missing student najeeb mother says will vote them bring my son
नजीब की मां नफीस - फोटो : अमर उजाला

नफीस ने कहा, “मेरे बेटे की गुमशुदगी ने मुझे अल्लाह के साथ जिंदगी पर फिर से बातचीत करने को मजबूर कर दिया तो फिर राजनीतिक दल किस लिए हैं। सीबीआई किस लिए है, खुफिया एजेंसियां किस लिए हैं ? अगर वह मेरे मासूम बच्चे का पता नहीं लगा पाए तो वह देश की सुरक्षा के लिए क्या करेंगे ?’’ 

उन्होंने कहा ‘‘लोग दिल्ली से मुझे फोन कर कहते हैं कि नजीब गुड़गांव में हो सकता है या नोएडा में छिपा हुआ हो। कुछ अन्य हैं जिन्हें उसकी हत्या किए जाने और अज्ञात स्थान पर दफनाए जाने की आंशका है। प्रत्येक फोन के साथ मैं अगली बस पकड़ती हूं और वहां से निराश होकर लौटती हूं।” 

नफीस ने कहा कि उनके पति पेशे से बढ़ई हैं। वह नजीब के लापता होने के बाद से बिस्तर पर हैं और अब उनकी उम्मीद भी टूटती जा रही है। अपने आंसू रोक पाने में नाकाम नफीस कहती हैं, “पानी, बिजली, अन्य सुविधाएं, हर चीज हमारे लिए उतना महत्त्व नहीं रखतीं जितना महत्व मेरा बेटा रखता है। हमें बस ... नजीब चाहिए।” 
 

मैं बेगूसराय कोई राजनीति करने नहीं गई थी

Lok Sabha Elections 2019 jnu missing student najeeb mother says will vote them bring my son
नजीब अहमद - फोटो : अमर उजाला

नफीस जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बिहार के बेगूसराय से नामांकन भरे जाने के दौरान वहां गईं थीं। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।

उन्होंने कहा, “मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं लेकिन मेरे बच्चों ने मुझे इसके बारे में बताया था। मैं वहां कोई राजनीति करने नहीं गयी थी। मैं वहां एक मां के तौर पर गई थी। नजीब के लापता होने के बाद कन्हैया मेरे बेटे की तरह मेरे साथ खड़ा था, अब वक्त है कि मैं उसकी मां की तरह उसके साथ खड़ी रहूं। लेकिन मेरे पास उसे देने के लिए सिर्फ आशीर्वाद है।” 

बदायूं उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों में से एक है। यहां 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed