पूनम सिन्हा का जन्म 3 नवंबर 1949 को हैदराबाद में हुआ था। इन्होंने 1968 में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था। इसके इनकी शादी शत्रुघ्न सिन्हा से 1980 में हुई थी। इनके तीन बच्चे लव, कुश और सोनाक्षी सिन्हा हैं। शत्रुघ्न से शादी के बाद इन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज इन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है।
गौरतलब है कि पूनम ने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर फिल्म का कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया था। इन्होंने कोमल नाम से एक्टिंग की शुरूआत की थी। पूनम ने कई हिट फिल्में की, जिनमें 'जिगरी दोस्त', 'आदमी और इंसान', 'आग और दाग', 'सबक', 'शैतान', 'दिल दीवाना', 'ड्रीम गर्ल', 'जोधा अकबर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
शत्रुघ्न पुणे से अभिनय की पढ़ाई खत्म करके फिल्मों में काम कर रहे थे, तभी उनकी नजर पूनम पर पड़ी और उन्हें प्यार हो गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने इनकी जानकारी अपने बड़े भाई राम सिन्हा को दी। राम शत्रुघ्न शादी की बात करने पूनम के घर गए। इस पर पूनम की मां भड़क गई। उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था।
बहरहाल अब राजनीतिक पारी शुरू कर चुकी पूनम पहली ही इनिंग में भाजपा के दिग्गज राजनाथ सिंह को चुनौती देने वाली हैं। पूनम लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी। हालांकि पहले पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन आज उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली।
आपको बता दें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होगा। बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं। उन्होंने मंगलवार को ही रोड शो करने के बाद नामांकन दाखिल किया है।