निर्भया के वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि दोषियों के पास अभी भी कानूनी विकल्प बचे हैं। उनके मुताबिक अक्षय की ओर से दोबारा दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी गई है। पहली याचिका में त्रुटियां थी। अब उसमें सुधार कर भेजी गई है। लेकिन जेल प्रशासन अक्षय की दया याचिका को लेकर टाल मटोल कर रहा है।
2 of 4
निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह
- फोटो : एएनआई
एपी सिंह ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि उसने अक्षय के 377 पेज की दया याचिका को 25 फरवरी को जेल प्रशासन को प्राप्त करवायी। लेकिन जेल प्रशासन ने दया याचिका के साथ क्या किया इस बारे में उनके पास कोई जवाब नहीं है। इस बारे में कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने 29 फरवरी को राष्ट्रपति के पास याचिका भेजी। वहां से भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
3 of 4
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
एपी सिंह ने बताया कि बुधवार को पवन की दया याचिका खारिज कर दी गई है। उसके अगले ही दिन जेल प्रशासन डेथ वारंट के लिए अदालत पहुंच गया। क्या वह मौत के साये में दया याचिका खारिज होने के खिलाफ अदालत में गुहार लगाएगा।
4 of 4
निर्भया का दोषी पवन गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को जेल में पवन से मुलाकात कर दया याचिका खारिज करने के खिलाफ अदालत में याचिका दाखिल करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब मानवाधिकार दोषियों के मेंटल स्टेटस की मांग कर रहा है तो जेल प्रशासन इसे देने से इंकार कर रहा है। इन सब मुद्दों को लेकर वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और दोषियों की सजा पर रोक लगाने की कोशिश करेंगे।