फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूरिज्म प्रोग्राम में कपिल मिश्रा ने महबूबा से पूछा-बुरहान वानी को आप आतंकी मानती है?

Wed, 05 Oct 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra asks mehbooba mufti does she consider burhan wani as terrorist
कार्यक्रम में महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में आयोजित पहले भारत इंटरनेशनल टूरिज्म बाजार फंक्शन में मंगलवार को दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर तीखा हमला किया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए कपिल मिश्रा ने तीखा हमला करते हुए सीधे पूछ लिया कि क्या वो बुरहान वानी को आतंकी मानती हैं या नहीं। इस सवाल के बाद कार्यक्र‌म में हंगामे की ‌स्थ‌ित‌ि पैदा हो गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने ‌म‌िश्रा को रोकने की भी कोश‌िश की लेक‌िन वो नहीं रुके और लगातार मुफ्ती पर हमला जारी रखा।

kapil mishra asks mehbooba mufti does she consider burhan wani as terrorist
कार्यक्रम में महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अपने भाषण के दौरान कपिल मिश्रा ने महबूबा मुफ्ती पर तीन सवाल दागे। कपिल मिश्रा ने मुफ्ती से जेएनयू, बुरहान वानी और अफजल गुरु पर सवाल पूछा। सीधा सवाल करते हुए मुफ्ती से पूछा क‌ि क्या वो अफजल गुरु और बुरहान वानी को आतंकी मानती हैं क‌ि नहीं। महबूबा मुफ्ती ने कप‌िल के इस सवाल पर शांत‌ि बनाए रखी व मुस्कुराती रहीं। उन्होंने इशारे में ये भी कहा क‌ि वो म‌िश्रा के सवाल का जवाब देंगी।

kapil mishra asks mehbooba mufti does she consider burhan wani as terrorist
कार्यक्रम में महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

कप‌िल म‌िश्रा यही नहीं रुके उन्होंने महबूबा से दो और सवाल करते हुए पूछा क‌ि उनकी जेएनयू में 9 फरवरी को हुई घटना पर क्या राय है और क्या वो भारत माता की जय के नारे पर क्या राय है आपकी?

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil mishra asks mehbooba mufti does she consider burhan wani as terrorist
कार्यक्रम में महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

कपिल मिश्रा ने कहा कि आतंकवाद और पर्यटन एक साथ नहीं चल सकते। कपिल मिश्रा ने कहा कि आतंकवाद और पर्यटन एक साथ नहीं चल सकते। कपिल ने महेश शर्मा के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर हमारी शान है। लेकिन वहां आतंकियों के साथ पर्यटकों की तरह व्यवहार किया जाता है।वो आगे बोले क‌ि हम पाक‌िस्तान से तो लड़ सकते हैं लेक‌िन उनसे कैसे लड़ें जो जम्मू-कश्मीर में आतंक‌ियों को शरण देते हैं?

विज्ञापन
kapil mishra asks mehbooba mufti does she consider burhan wani as terrorist
कार्यक्रम में महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
क‌प‌िल ने आगे सवाल करते हुए पूछा क‌ि ऐसा कैसे हो सकता है क‌ि हम बुरहान वानी जैसे आतंकी को आतंकी ना माने और ‌फ‌िर ये उम्मीद करें क‌ि कश्मीर में पर्यटन भी बढ़े। कप‌िल म‌िश्रा के तीखे हमले के बाद जब महबूबा मुफ्ती बोलने आईं तो उन्होंने कहा क‌ि लंबे अरसे बाद अपने ‌प‌िता की आवाज सुन रही हैं और यह कहते-कहते उनके आंसू छलक पड़े।  बता दें क‌ि कार्यक्रम के दौरान एक वीड‌ियो क्ल‌िप चलाई गई थी ज‌िसमें मुफ्ती मोहम्मद सईद की भी आवाज थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed