फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापार मेला: बिहार पवेलियन ने बनाया रिकॉर्ड, 60 लाख का कारोबार कर पांचवीं बार जीता गोल्ड

Thu, 28 Nov 2019 12:27 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 28 Nov 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
International Trade fair 2019 50 to 70 percent discount Bihar pavillion wins gold medal
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला - फोटो : फोटो: कुमार संजय

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के आखिरी दिन बुधवार को ईरान और अफगान के मेवे खूब बिके। सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं दोनों देशों के स्टॉल पर दिखी। यहां से किसी ने मेवे खरीदे तो किसी ने खजूर। थाईलैंड की विश्वविख्यात सिरदर्द में इस्तेमाल होने वाली बाम व फ्रैशनेस वाले परफ्यूम की भी जमकर बिक्री हुई। 

International Trade fair 2019 50 to 70 percent discount Bihar pavillion wins gold medal
stone craft - फोटो : अमर उजाला

मेले का आखिरी दिन होने के कारण लोगों को 50 से 70 फीसदी तक छूट के ऑफर भी मिले। वहीं बिहार पवेलियन ने रिकॉर्ड कायम रखते हुए पांचवीं बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

International Trade fair 2019 50 to 70 percent discount Bihar pavillion wins gold medal
व्यापार मेला - फोटो : G Paul

उधर, आखिरी दिन मेले में महिलाओं की भीड़ काफी ज्यादा रही। इससे सौंदर्य से जुड़े उत्पादों की बिक्री काफी हुई। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। देशभक्ति के गीतों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। शाम को मौसम खुशनुमा होने के कारण लोगों को और ज्यादा आनंद आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Trade fair 2019 50 to 70 percent discount Bihar pavillion wins gold medal
trade fair - फोटो : अमर उजाला

14 नवंबर से चल रहे मेले के दौरान अकेले बिहार पवेलियन में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों ने करीब 60 लाख रुपये का व्यापार किया। इसमें 2 लाख से अधिक लोग पहुंचे। बुधवार को मेले में करीब 39 हजार लोग पहुंचे। पूरे मेले के दौरान साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग प्रगति मैदान पहुंचे।

विज्ञापन
International Trade fair 2019 50 to 70 percent discount Bihar pavillion wins gold medal
trade fair - फोटो : अमर उजाला

बिहार पवेलियन को वर्ष 2014, 2015, 2016 और 2018 में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था। आईटीपीओ की ओर से बिहार पवेलियन को इस साल भी उत्कृष्ट साज-सज्जा व प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया गया है। प्रगति मैदान स्थित हंसध्वनि थियेटर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह सम्मान प्रदान किया। चार कलाओं मधुबनी पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग, टिकुली पेंटिंग एवं टेराकोटा कला ने इस राज्य को एक बार फिर गौरवान्वित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed