डंपर-इनोवा हादसे में घायल अली मोहम्मद जैदी (13) वही किशोर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में ईरान यात्रा के दौरान सम्मानित किया था।
2 of 9
nh 24 accident
- फोटो : अमर उजाला
अली अपनी मां अंजुम फातिमा जैदी के साथ मंगलवार देर रात को ईरान से भारत आया था। मेरठ से बाकी परिवार अंजुम व अली को लेने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट आया था। यहां से वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया।
3 of 9
nh 24 accident
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अली तेहरान में केंद्रीय विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। जब 2016 में वह सातवीं कक्षा में था, तब उसने एशियाई देशों के बीच आयोजित रोबोट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। अली को इसमें पहले स्थान मिला था।
4 of 9
nh 24 accident
- फोटो : अमर उजाला
ईरान दौरे के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका पता चला, तो वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर केंद्रीय विद्यालय पहुंचे और अली मोहम्मद से मुलाकात कर उसे सम्मानित किया।
5 of 9
nh 24 accident
- फोटो : अमर उजाला
उस समय अली को भारतीय मीडिया के अलावा विदेशी मीडिया ने भी दिखाया था। अली की फोटो पीएमओ ने अपनी वेबसाइट पर शेयर की थी। घटना के बाद से अली बुरी तरह डरा हुआ है। वह अपनी अम्मी की सलामती की दुआएं कर रहा है। हालांकि उसकी हालत देखकर परिजन बृहस्पतिवार उसे मेरठ ले गए।