अगर आप रोज मेट्रो में यात्रा करती हों और रोज छेड़खानी का शिकार हों तो आपको कैसा लगेगा। ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन निरवैर कौर के साथ पिछले कई महीनों से रोज ही ऐसा हो रहा है जिससे तंग आकर जब उन्होंने इसकी शिकायत डीएमआरसी से की तो उन्हें जो जवाब मिला उसने उनके गुस्से को इतना बढ़ा दिया कि आखिर उन्होंने कोर्ट की शरण में जाने का फैसला किया है। (स्टोरी साभार: टाइम्स ऑफ इंडिया)
{"_id":"594b7e854f1c1b05768b4568","slug":"problematic-metro-journey-of-transgender-in-delhi-no-valid-help-is-granted-to-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में मुश्किल हुआ इस ट्रांसजेंडर का सफर, मांगी मदद तो मिला शर्मनाक जवाब","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मेट्रो में मुश्किल हुआ इस ट्रांसजेंडर का सफर, मांगी मदद तो मिला शर्मनाक जवाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Sun, 30 Jul 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kaur Nirvair
निरवैर पुरुष के शरीर में स्त्री का जीवन जी रहीं हैं जो उनके लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बन चुका है। असल में निरवैर कौर ट्रांसजेंडर यानि किन्नर हैं और इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
निरवैर जब भी मेट्रो में सफर करती हैं तो उन्हें सहयात्रियों की फब्तियां झेलनी पड़ती हैं। मेट्रो में निरवैर को लोग तरह-तरह के ताने मारते हैं। निरवैर के मुताबिक कई बार तो यात्री इस हद तक चले जाते हैं कि उन्हें चिढ़ाते हुए ये तक पूछ लेते हैं कि 'तेरा चार्ज' क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन सवालों ने निरवैर को इस दुविधा में डाल दिया है कि आखिर वह सफर के लिए मेट्रो के पुरुष या महिला कोच में से किसे चुनें। कई महीनों तक इस तरह की सार्वजनिक यातना से गुजरने के बाद निरवैर ने आखिर अपनी परेशानी डीएमआरसी को बताने का फैसला किया।
विज्ञापन
उन्होंने डीएमआरसी को एक खत लिख अपने खराब अनुभवों के बारे में बताया। निरवैर कौर ने डीएमआरसी को 21 फरवरी और 27 अप्रेल को दो बार चिट्ठी लिख अपनी परेशानी बताई।