{"_id":"5c91f5dfbdec221456011a8a","slug":"holi-2019-holika-dahan-today-8-06-pm-to-9-35-pm-special-muhurta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन आज, रात 8:06 मिनट से 9:35 तक विशेष मुहूर्त, इस काम को करने से खुश होंगी होली माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन आज, रात 8:06 मिनट से 9:35 तक विशेष मुहूर्त, इस काम को करने से खुश होंगी होली माता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटी होली यानी होलिका दहन आज होगा। इसके लिए मुहूर्त भी तय है। रात्रि 8.06 से 9.35 मिनट तक विशेष मुहूर्त है। होली के आठ दिन पूर्व शुरू हुआ होलाष्टक दोष भी आज रात होलिका दहन के साथ समाप्त हो जाएगा।
2 of 5
फाइल फोटो
राजीव कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के महंत आचार्य सर्वेश्वरनाथ पांडे ने बताया कि भद्रा के बाद होलिका दहन होगा। 12 मार्च से लगी पूर्णिमा बुधवार 20 मार्च को रात्रि 8:05 मिनट पर खत्म होगी।
3 of 5
फाइल फोटो
इसके बाद ही होलिका दहन हो सकता है। रात्रि 8:06 बजे से 9:35 बजे के बीच होलिका दहन का विशेष मुहूर्त है। इसके बाद रात 11:05 बजे तक होलिका दहन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज के दिन घरों में सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हवन किया जा सकता है, बड़े अनुष्ठान करना वर्जित है। होलाष्टक दोष होने के कारण व्यक्ति को अनुष्ठान का फल नहीं मिलता है, जो व्यक्ति बड़े अनुष्ठान करता है वह होली माता का भाग हो जाता है।
विज्ञापन
यहां जलेगी शहर की प्राचीन होली
5 of 5
फाइल फोटो
बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक स्थित शनिदेव मंदिर के पास शहर की सबसे बड़ी और प्राचीन होली जलाई जाती है। मान्यता है कि यहां होली दहन स्थल यहां के राजाओं ने चिन्हित किया था। महंत डॉ. बांके बिहारी ने बताया कि करीब 100 साल पूर्व राजा साही किले के पास उनके पूर्वजों ने होलिका दहन के लिए स्थान तय किया था। पास में ही बल्लभगढ़ वासियों की कुल देवी पथवारी माता का मंदिर है। यहां पूजा अर्चना करने के बाद माता बहनें होलिका दहन के लिए पहुंचती हैं। कुल देवी की पूजा करने से लोगों की सभी माना कामनाएं पूर्ण होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।