{"_id":"594a82944f1c1b950f8b48d3","slug":"gurugram-sohna-gangrape-case-police-arrested-auto-driver-with-two-other-suspects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता और ऑटो चालक में थी जान-पहचान, गिरफ्तारी से कई राज से उठेगा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता और ऑटो चालक में थी जान-पहचान, गिरफ्तारी से कई राज से उठेगा पर्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
sohna gangrape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना की महिला से गैंगरेप के मामले में संदिग्ध भूमिका वाले ऑटो चालक को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बुधवार सुबह हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस गैंगरेप के आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर रही है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि पीड़िता और ऑटो चालक में रोज बात होती थी। घटना की रात ऑटो चालक ने महिला को 3 हजार का झांसा देकर कार में बिठाया था।
sohna gangrape
- फोटो : सुनील शर्मा/अमर उजाला
पुलिस ने गुरुग्राम स्थित आवास से ऑटो चालक आफरीदी को सुबह ही हिरासत में ले लिया। ऑटो चालक महिला को अक्सर सोहना से गुरुग्राम के एमजी रोड लाता था। सोमवार शाम भी ऑटो चालक ने सोहना से महिला को ऑटो में गुरुग्राम के एमजी रोड ले गया था। पुलिस पूछताछ में ऑटो चालक ने आरोपियों से पहले से लिंक न होने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों के हुलिए और बातचीत के तौर-तरीके पर भी जानकारी हासिल की है, जिससे यह पता लग सके कि आरोपी हरियाणा, दिल्ली या फिर यूपी के निवासी थे।
sohna gangrape
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, पुलिस ने महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ऑटो चालक के अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिनसे पुलिस आरोपियों की सुरागकशी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sohana gangrape
ऑटो चालक से पूछताछ में उसने आरोपियों की काले रंग की सेंट्रो कार होने की जानकारी दी है। जबकि महिला ने तहरीर में सफेद रंग की स्विफ्ट कार के बारे में लिखा था। इससे पुलिस भी गफलत में पड़ी है कि दोनों में से कौन झूठ बोल रहा है या फिर उसे जानकारी नहीं है। ऐसा तो माना जा सकता है कि जानकारी न होने के कारण महिला कार की कंपनी या मॉडल न बता सके लेकिन 70 से 80 किलोमीटर तक सफर करने के बाद कार का रंग भी न मालूम होना बड़े सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
sohana gangrape
ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम समेत पुलिस की तीन टीमें इस मामले के खुलासे में लगी हैं। पुलिस ने जेल से बाहर दोनों क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि गुरुग्राम से तीनों आरोपी महिला को ग्रेटर नोएडा ही क्यों लाए। कहीं ग्रेटर नोएडा से आरोपियों का कोई संबंध तो नहीं है।